नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डिंडोरी में धान की फसल पर रोग का कहर – 40 से 60 प्रतिशत फसल नष्ट, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने कलेक्टर से मांगा मुआवजा – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

डिंडोरी में धान की फसल पर रोग का कहर – 40 से 60 प्रतिशत फसल नष्ट, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने कलेक्टर से मांगा मुआवजा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिंडोरी, 18 सितंबर 2026

 

जिला डिंडोरी के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विकासखंडों – करंजिया, शहपुरा, डिंडोरी, बजाग, अमरपुर, मेंहदवानी तथा समनापुर क्षेत्र के किसानों की धान की फसल पर इस खरीफ मौसम 2026 में व्यापक रूप से रोग का प्रकोप हुआ है।

 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, जिला इकाई डिंडोरी द्वारा कलेक्टर महोदय को सौंपे गए ज्ञापन क्रमांक 750/GGP/YM/21 दिनांक 18/09/2026 में बताया गया है कि अनवरत वर्षा, आद्रता एवं तापमान में असामान्य परिवर्तन के कारण धान की फसल में धान झुलसा रोग (ब्लास्ट), शीथ ब्लाइट तथा पत्ती झुलसा रोग के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। जिससे फसल लगभग 40 से 60 प्रतिशत तक नष्ट हो गई है। इससे क्षेत्र के सैकड़ों किसान आर्थिक रूप से गंभीर संकट में हैं।

 

प्रभावित किसान पहले से ही बीज, खाद एवं कीटनाशक पर अत्यधिक व्यय कर चुके हैं, अब फसल नष्ट होने से वे ऋणग्रस्त होकर आर्थिक तंगी में डूब गए हैं।

 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने 4 प्रमुख मांगे की हैं:

 

1. प्रभावित क्षेत्रों का राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल सर्वेक्षण कर क्षति का आंकलन कराया जाए।

2. राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के प्रावधानों के तहत फसल क्षति मुआवजा राशि स्वीकृत की जाए।

3. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत पंजीकृत सभी किसानों को बीमा क्लेम की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ कर बीमा राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

4. जिन किसानों का बीमा नहीं हुआ है परंतु फसल क्षति हुई है, उन्हें आपदा राहत कोष से सहायता प्रदान की जाए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now