अमरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम, काली मंदिर परिसर में साफ – सफाई अभियान चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिंडौरी
2 अक्टूबर 2026 को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद डिंडौरी के जिला समन्वयक धर्मेन्द्र चौहान एवं ब्लॉक समन्वयक अमर लाल धुर्वे के निर्देशानुसार ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अमरपुर द्वारा सेवा संकल्प अभियान 2026 अंतर्गत “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश।
यह स्वच्छता कार्यक्रम ग्राम अमरपुर के हृदय स्थल बाजार चौक में स्थित श्री काली पंडाल, काली मंदिर परिसर में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत अमरपुर के युवा उपसरपंच शैंकी चंद्रौल, समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह ठाकुर एवं प्रस्फुटन समिति अमरपुर के सचिव साहब लाल पुशाम एवं सदस्य आशुतोष ठाकुर, प्रेम कुमार मरकाम, अवध कुमार मरकाम, अनुराधा ठाकुर, निर्मला भारती, रोशनी भारती, सुनीता मरावी, तेजस पंद्रो, कुंवर पाल, रविन्द्र पाल, अतर सिंह पाल सहित नगर के गणमान्य नागरिक स्वच्छता अभियान में सम्मिलित हुए।
वार्ड 13 के क्षतिग्रस्त पेयजल कूप से खतरा
वहीं वार्ड क्रमांक 13 में स्थित जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़ा पेयजल कूप क्षतिग्रस्त अवस्था में है, जिससे जन-धन हानि की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि वैधानिक प्रक्रिया अपनाते हुए इस खतरनाक कूप को तत्काल बंद कराया जाए।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

