नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ग्राम पंचायत मनोरी में शिक्षा व्यवस्था बदहाल, भवन जर्जर होने से बच्चों की सुरक्षा पर खतरा – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

ग्राम पंचायत मनोरी में शिक्षा व्यवस्था बदहाल, भवन जर्जर होने से बच्चों की सुरक्षा पर खतरा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

 

 

ग्राम पंचायत मनोरी / पोषक ग्राम सारंगढ़ | विकासखंड अमरपुर, जिला डिंडौरी

 

विकासखंड अमरपुर की ग्राम पंचायत मनोरी में शिक्षा व्यवस्था की पोल भवनों की जर्जर हालत से खुल रही है। पंचायत अंतर्गत संचालित स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्रों की हालत इतनी खराब है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

 

मनोरी शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला – छत से गिर रहा प्लास्टर

 

जनपद शिक्षा केन्द्र अमरपुर के संकुल निघोरी अंतर्गत शास. एकीकृत माध्य. शाला मनोरी (डाइस कोड 23410807602) का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। छत का प्लास्टर जगह-जगह से उखड़ कर गिर रहा है, सरिये बाहर निकल आए हैं। सीलन से कक्षा-कक्ष की दीवारें काली पड़ गई हैं। इसी भवन के नीचे रोजाना बच्चे बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं।

 

 

आंगनवाड़ी केन्द्र सारंगढ़ – भवन नहीं होने से किराए के मकान में संचालित

 

 

ग्राम पंचायत के सारंगढ़ में आंगनवाड़ी केन्द्र का अपना भवन नहीं होने के कारण किराए के मकान में संचालित हो रहा है। किराए के छोटे से कमरे में न बच्चों के खेलने के लिए जगह है, न ही समुचित शौचालय व्यवस्था।

 

 देवटोला आंगनवाड़ी केन्द्र – दीवार, खिड़की, दरवाजे क्षतिग्रस्त

 

 

देवटोला (सारंगढ़) स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र देव टोला की हालत सबसे बदतर है। भवन की खिड़कियों के पल्ले टूटे हैं, दरवाजा सड़ चुका है, दीवारों में बड़ी बड़ी दरारें हैं, दिवालों की प्लास्टर उखड़ रहा है। छोटे-छोटे बच्चों के लिए यह भवन किसी खतरे से कम नहीं।

 

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मनोरी स्कूल भवन का तत्काल तकनीकी परीक्षण कर नया भवन स्वीकृत किया जाए, सारंगढ़ में नया आंगनवाड़ी भवन बनाया जाए और देवटोला केन्द्र की तत्काल मरम्मत कराई जाए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now