नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पुलिस अधीक्षक के नाम से शिकायत आवेदन देकर शराब पूर्णतः बंद कराने का किये मांग 15 दिवस के अंदर शराब पूर्णतः बंद नहीं होने पर कांग्रेस धरना प्रदर्शन की दी खुली चेतावनी  – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पुलिस अधीक्षक के नाम से शिकायत आवेदन देकर शराब पूर्णतः बंद कराने का किये मांग 15 दिवस के अंदर शराब पूर्णतः बंद नहीं होने पर कांग्रेस धरना प्रदर्शन की दी खुली चेतावनी 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अमरपुर ब्लॉक में गाँव-गाँव में अवैध शराब का जाल! सड़कों, नदियों, मैदानों में बिखरी पड़ी शराब की शीशियां आसानी से देखने को मिल रहें हैं 

 

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

 

 

 

जिले के ब्लॉक मुख्यालय अमरपुर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर (ग्राम रामगढ़) ने जिले के पुलिस अधीक्षक के नाम से दिनांक 09.10.2026 को आवेदन देकर अमरपुर ब्लॉक में चल रहे अवैध शराब के काले कारोबार पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की है।

 

ब्लॉक कांग्रेस की 6 प्रमुख मांगें / आरोप

 

1. ब्लॉक अमरपुर के गाँव-गाँव में खुलेआम अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है।

 

2. यहाँ तक कि ब्लॉक मुख्यालय अमरपुर में ही 5 जगहों पर होटल, ढाबा और किराना दुकानों की आड़ में धड़ल्ले से अवैध शराब बेची जा रही है।

 

 

3. पूर्व में विभाग द्वारा नशा मुक्ति का संदेश देते हुए बाजारों में रैली निकालकर जागरूकता तो फैलाई गई, परन्तु जमीनी स्तर पर अवैध बिक्री पर कोई नियंत्रण नहीं किया गया।

 

4.समनापुर स्थित शासकीय शराब दुकान से प्रतिदिन* अमरपुर के अनेक गांवों में अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा है, ऐसा ज्ञापन में आरोप लगाया गया है।

 

5. कांग्रेस पार्टी इस अवैध कार्य का पुरजोर विरोध करती है।

 

6.अल्टीमेटम: अगर 15 दिवस के भीतर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो कांग्रेस पार्टी धरना प्रदर्शन कर राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपेगी।

 

ग्राउंड जीरो की हकीकत – ग्रामीणों के अनुसार 

 

ग्रामीणों के अनुसार स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि अब अमरपुर ब्लॉक में जिस तरफ निकलो, उसी तरफ सड़क किनारे, नदियों के घाटों में, खेतों के मेड़ों और मैदानों में टूटी-फूटी शराब की शीशियां बिखरी पड़ी मिलना आम बात हो गई है।

 

ग्रामीणों के अनुसार टूटी हुई कांच की बोतलों से अब तक अनेकों स्कूली बच्चे, महिलाएं और किसान चोटिल भी हो चुके हैं। नंगे पैर खेत जा रहे लोगों के पैर में कांच लगने की घटनाएं आम हैं।

 

गाँवों से लेकर अंतिम छोर के टोलों तक में पक्की शराब मिलना आम बात हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार सरपंच संघ के व्दारा पहले भी उच्च अधिकारियों को आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है, परन्तु कार्यवाही नहीं हो रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार इस लत के कारण युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में पड़ रहा हैं और घर-घर में कलह की स्थिति बन रही है।

 

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा – “हमने SP साहब को ज्ञापन दे दिया है, अगर 15 दिन में अमरपुर में अवैध शराब बिक्री बंद नहीं हुई तो हम सड़कों पर उतरकर धरना देंगे।”

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now