नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वनग्राम चंद्रागढ़ में ऑनलाइन सर्वे पर विवाद, आदिवासियों ने कलेक्टर और विधायक को सौंपा ज्ञापन – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

वनग्राम चंद्रागढ़ में ऑनलाइन सर्वे पर विवाद, आदिवासियों ने कलेक्टर और विधायक को सौंपा ज्ञापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

 

 

डिण्डौरी ।ग्राम पंचायत खजरी के वनग्राम चंद्रागढ़ के समस्त आदिवासी ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर जिला डिण्डौरी और विधायक ओमप्रकाश धुर्वे विधानसभा क्षेत्र शहपुरा को ज्ञापन सौंपकर मांग किया गया कि

वनग्राम की भूमियों का ऑनलाइन सर्वे के तहत पट्टा न बनाकर पूर्व में बने पट्टा के आधार पर पट्टा बनायें जाएं ।

 

ग्रामीणों का आरोप:

 

वनग्राम चंद्रागढ़ ग्राम पंचायत खजरी, विकास खण्ड अमरपुर वर्ष 2026 में ऑनलाइन / रोवर मशीन से सर्वे किया गया था, जिसमें जिस तहसील वन और रकबा दर्ज किया गया था। आरोप हैं , कि वनरक्षक के द्वारा मनमाने तरीके से पट्टा बनाया जा रहा है, पूर्व में बने पट्टा रकबा के आधार पर नया पट्टा नहीं बनाया जा रहा। ग्रामीणों ने कहा कि जब वे वनरक्षक से बात करने जाते हैं तो वह मेरा शिकायत कर दो, कुछ नहीं होगा, पट्टा नहीं बनेगा कहकर भगा देता है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

 

ग्रामीणों की परेशानी:

 

– पुराने पट्टा के आधार पर नया पट्टा न बनने से फोटो नॉमिनेशन और बंटवारा नहीं हो पा रहा-

– वनरक्षक द्वारा मनमानी और धमकी

– कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर

 

ग्रामीणों की मांग:

 

1. जुलाई 2026 में किया गया ऑनलाइन सर्वे और पूर्व में बने पट्टा दर्ज रकबा के आधार पर ही नया पट्टा बनाया जाये।

2. मामले की निष्पक्ष जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जाये और सभी भूमि स्वामियों का पट्टा बनाया जाये।

 

ज्ञापन पर समस्त वनग्रामवासी, वनग्राम चंद्रागढ़ के हस्ताक्षर अंकित हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now