नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ग्राम झनकी साप्ताहिक बाजार में ईको वाहन से दुर्घटना के मामले में आरोपी चालक गिरफ्तार कर भेजा जेल  – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

ग्राम झनकी साप्ताहिक बाजार में ईको वाहन से दुर्घटना के मामले में आरोपी चालक गिरफ्तार कर भेजा जेल 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम  राजपूत न्यूज डिण्डौरी

 

 

दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को चौकी गोपालपुर, थाना करंजिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम झनकी के साप्ताहिक बाजार में ईको वाहन क्रमांक MP 52 ZA 3745 के चालक द्वारा कथित रूप से जानबूझकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में वाहन घुसा दिया गया। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान एक अन्य घायल व्यक्ति की भी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना करंजिया पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 227/26, धारा 106(1),105, 125(a) एवं 281 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के निर्देशानुसार तथा थाना प्रभारी निरीक्षक एस.एस. उसराठे के मार्गदर्शन में फरियादी एवं साक्षियों के कथन लेखबद्ध किए गए।

प्रकरण में कार्रवाई करते हुए दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को आरोपी सुरजीत मरावी, पिता परषोतम मरावी, उम्र 25 वर्ष, निवासी करौंदी रैयत, चौकी गोपालपुर, थाना करंजिया, जिला डिण्डौरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय से रिमांड पर जिला जेल दाखिल किया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now