नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अमरपुर में छात्रावास स्थापना दिवस और म.प्र. स्थापना दिवस का भव्य आयोजन, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

अमरपुर में छात्रावास स्थापना दिवस और म.प्र. स्थापना दिवस का भव्य आयोजन, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

 

 

ब्लॉक मुख्यालय अमरपुर स्थित राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह अंग्रेजी मिडियम बालक आश्रम , राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास एवं रानी दुर्गावती उत्कृष्ट सीनियर कन्या छात्रावास के संयुक्त तत्वावधान में छात्रावास स्थापना दिवस एवं 71वें मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 

भारत माता और सरस्वती पूजा से हुआ शुभारंभ

 

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और मां सरस्वती की पूजा-अर्चना, सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ हुआ। उपस्थित अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

 

इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने पारंपरिक लोकनृत्य, देशभक्ति गीतों पर नृत्य और मध्यप्रदेश की संस्कृति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

 

छात्रावास परिसर में रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।

 

प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

 

अतिथियों ने बढ़ाया हौसला

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष हन्नू सिंह पट्टा व सरपंच रामनाथ उद्दे उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जनपद सदस्य मालती तिवारी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष आकाश नामदेव, सांसद प्रतिनिधि राजेश कछवाहा, खंड शिक्षा अधिकारी भजन सिंह परस्ते, अधीक्षक इंदल कुमार यादव, एम एस बछेल अधीक्षक,मधुदीप उपाध्याय, शेख अमजद खान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

 

अतिथियों ने बच्चों को मध्यप्रदेश के गौरवशाली इतिहास और छात्रावास जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला तथा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम के अंत में सरपंच रामनाथ उद्दे ने सभी अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now