नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भपसा पहुंच मार्ग – पुलिया में रेत के स्थान पर डस्ट का उपयोग कर घटिया निर्माण, क्षेत्रीय जनपद सदस्य भागवती मरावी सुनील मरावी ने सड़क ठेकेदार पर लगाए गंभीर आरोप – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

भपसा पहुंच मार्ग – पुलिया में रेत के स्थान पर डस्ट का उपयोग कर घटिया निर्माण, क्षेत्रीय जनपद सदस्य भागवती मरावी सुनील मरावी ने सड़क ठेकेदार पर लगाए गंभीर आरोप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जांच में निर्माण कार्य की खुली पोल – निर्देशानुसार ठेकेदार नहीं कर रहा काम, SDO ने EE को लिखा पत्र

 

बलराम राजपूत, नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

 

डिंडौरी जिले के अमरपुर विकासखंड के भपसा पहुंच मार्ग (1.25 KM, लागत 92.17 लाख) में घटिया निर्माण का बड़ा आरोप सामने आया हैं। क्षेत्रीय जनपद सदस्य भागवती मरावी पति सुनील कुमार मरावी ने आरोप लगाया हैं , कि पुलिया निर्माण में ठेकेदार द्वारा रेत के स्थान पर डस्ट डालकर निर्माण कराया जा रहा हैं, जिसकी हकीकत मौके के फोटो-वीडियो में स्पष्ट हैं।

 

ग्रामीणों सहित जनपद सदस्य का आरोप हैं , कि सूचना बोर्ड में दिए गए नियम-शर्तों के अनुसार समय पर सड़क का निर्माण नहीं हो रहा हैं। ठेकेदार रेत नहीं, बल्कि डस्ट और गिट्टी मिक्स मटेरियल से पुलिया निर्माण शुरू कर रहा हैं, जो गुणवत्ता के लिए बेहद खतरनाक हैं। पुलिया निर्माण स्थल पर डस्ट, गिट्टी और अधूरा कच्चा मार्ग लापरवाही को उजागर कर रहा हैं।

 

सुनील कुमार मरावी ने बताया कि जब शिकायत की गई तो साइड पर बाद में रेत लाई गई है, इससे साफ है कि ठेकेदार शुरुआत से ही निर्माण में लापरवाही कर रहा हैं।

 

SDO ने भी मानी लापरवाही, EE को लिखी चिट्ठी

 

म.प्र. शासन लो.नि.वि. (भ/स) संभाग डिंडौरी के इस कार्य में लापरवाही का खुलासा निरीक्षण प्रतिवेदन से भी होता है। अनुविभागीय अधिकारी लो.नि.वि. उपसंभाग शहपुरा ने दिनांक 29/10/26 को निरीक्षण किया और पत्र क्रं. 119/SDC/24-21 दिनांक 30/10/26 को EE डिंडौरी को लिखा कि:

 

– KM 1/2 में One Row H.P. का काम निर्देशानुसार नहीं हो रहा

– ठेकेदार द्वारा कोई साइट इंजीनियर नहीं लगाया गया

– कार्य की गति बहुत धीमी है, साइट पर कोई कर्मचारी नहीं मिला

– बार-बार निर्देश देने के बाद भी लेवल सही नहीं की गई

– दिये गये निर्देशों का पालन नहीं हो रहा

 

इस पर मूल्यांकन एवं उचित कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।

 

ग्रामीणों ने जांच कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने और दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now