सावधान जंगली हाथी के विचरण से दहशत का माहौल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
विगत कुछ दिनों से मेंहदवानी एवं अमरपुर परिक्षेत्र में जंगली हाथी के आमद के बाद वन विभाग द्वारा हाथी के गुजरने वाले रास्ते की तलाश करते हुए पद चिन्ह देखने के प्रयास किया जा रहे हैं , सूखे मौसम में बह भी दिखाई नहीं पढ़ रहे हैं , जहां कहीं जमीन नम होती हैं , वहीं कुछ अस्पष्ट पद चिन्ह दिख जाते हैं , जानकारी अनुसार झरना घुघरी से नांदा परसेल नेवसा भपसा रामगढ़ बिजोरी एवं बरसिंग की ओर जाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं , हाथी के मूवमेंट के कारण मंगलवार रात्रि में रामगढ़ की बिजली वन मंडल अधिकारी के आदेश पर वह बंद कर दी गई थी , वन परिक्षेत्र अधिकारी अमरपुर अपूर्व से भारतीय वन सेवा के अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार हाथी युवा एवं जल प्रजाति का होना बताया गया उन्होंने यह भी कहा कि उनका पूरा मैदानी अमला रात्रि में भी गस्त कर रहे हैं एवं ग्रामीणों को जंगल न जाने की ही समझाइए दे रहे हैं गांव गांव मुनादी भी कराई जा रही हैं अभी तक किसी प्रकार की जन धन हानि की सूचना नहीं मिली हैं , समाचार लिखे जाने तक जानकारी अनुसार हाथी अमरपुर परिक्षेत्र पारकर समनापुर परिक्षेत्र के कीकरझर जंगल में पहुंचने की सूचना मिल रही हैं , कि रास्ते में पद चिन्हों के साथ हाथी का मल भी मिला हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

