नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पेंशनरों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 17 नवंबर को हल्ला बोल का किया समर्थन – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

पेंशनरों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 17 नवंबर को हल्ला बोल का किया समर्थन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिंडौरी, 05 नवंबर 2026

 

प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश, विकासखण्ड शाखा अमरपुर जिला डिंडौरी द्वारा बुधवार को तहसीलदार अमरपुर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन संचालक/आयुक्त कोष एवं लेखा म.प्र. भोपाल को संबोधित है, जो सक्षम अधिकारी तहसील/विकासखण्ड अमरपुर के माध्यम से प्रेषित किया गया।

 

ज्ञापन में संगठन ने संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा जबलपुर के कार्यालय के समक्ष दिनांक 17.11.2026 को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित होने वाले हल्ला बोल कार्यक्रम के समर्थन की जानकारी दी है। संगठन का कहना है कि रोहित सिंह कौशल, संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा जबलपुर द्वारा पेंशनरों को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है, जिसके विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

 

13 स्थल सहायकों के एरियर्स के भुगतान की मांग

 

ज्ञापन में बताया गया कि जिला शाखा डिंडौरी द्वारा प्रेषित पूर्व पत्र तथा दिनांक 30.09.2026 एवं 31.10.2026 को जिला मुख्यालय डिंडौरी में सम्पन्न जिला स्तरीय बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार लोक निर्माण विभाग डिंडौरी से सेवानिवृत्त श्री राजनारायण दीक्षित सहित 13 अन्य स्थल सहायकों के वर्षों से लंबित क्रमोन्नति एरियर्स का तत्काल भुगतान किया जाए।

 

साथ ही वर्षों से जबलपुर में पदस्थ तथा भ्रष्ट कारणों के चलते विवादास्पद रहे रोहित सिंह कौशल, संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा जबलपुर को तत्काल हटाकर उनके द्वारा की गई मनमानी की जांच कर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की मांग की गई है।

 

संगठन ने जिला शाखा द्वारा लिये गये निर्णय का समर्थन करते हुए कहा कि व्यापक आंदोलन के पूर्व त्वरित कार्यवाही कर पेंशनरों में व्याप्त तीव्र असंतोष को दूर किया जाए।

 

ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री म.प्र. शासन भोपाल, मुख्य सचिव म.प्र. शासन भोपाल, प्रमुख सचिव वित्त म.प्र. शासन भोपाल सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को सादर सूचनार्थ प्रेषित की गई है।

 

इस अवसर पर प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन अमरपुर के ब्लॉक अध्यक्ष भजन लाल कुंजाम, जिलाध्यक्ष राम गोपाल तिवारी सहित शिखरचंद चंद्रौल, आर के. वर्मन, एनपी गोस्वामी, साहब लाल पूषाम, शिवराज सिंह मरावी, इंद्रा पोर्ते बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now