अमरपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक संपन्न, विभागीय योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिंडौरी 15.11.2026
परियोजना अमरपुर अंतर्गत 14 नवंबर 2026 को समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना क्षेत्र की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं ऑनलाइन कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में पोषण ट्रैकर ऐप के लंबित कार्यों एवं हितग्राहियों की प्रविष्टियों, संपर्क ऐप, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के पंजीयन एवं लंबित प्रकरणों, लाड़ली लक्ष्मी योजना तथा एनआरसी से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहायक संचालक एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी द्वारा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि सभी विभागीय योजनाओं एवं ऑनलाइन कार्यों को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें।
अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विभागीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब न किया जाए। सभी कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा एवं जवाबदेही के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करें। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभागीय कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना रहा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

