नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छांटा: सरपंच-सचिव पर गुणवत्ताहीन निर्माण और वित्तीय अनियमितता का आरोप, ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

छांटा: सरपंच-सचिव पर गुणवत्ताहीन निर्माण और वित्तीय अनियमितता का आरोप, ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

डिंडौरी | बलराम राजपूत न्यूज

 

जिले के जनपद पंचायत समनापुर की ग्राम पंचायत छांटा के ग्रामीणों ने कलेक्टर जनसुनवाई में आवेदन देकर सरपंच-सचिव द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों की जांच और उचित कार्यवाही की मांग की है।

 

क्या हैं आरोप?

 

ग्रामीणों ने आवेदन में कहा है कि सरपंच-सचिव, ग्राम पंचायत छांटा द्वारा मनमाने तौर पर गुणवत्ताहीन व अनुपयोगी स्थल पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

 

सी.सी. सड़क का मामला

 

माह अक्टूबर-नवम्बर 2026 में सी.सी. सड़क कल्लू बर्मन के घर से शंकर सिंह ठाकुर के घर तक बनाई गई है, जो गुणवत्ताहीन है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की गुणवत्ता मानक अनुसार नहीं है।

 

वर्तमान स्थिति में सड़क से सीमेंट निकल कर गिट्टी उभर गई है, जिससे स्पष्ट होता है कि गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य कराकर खानापूर्ति की गई है।

 

 पुलिया का मामला

 

ग्रामीणों का आरोप है कि अनुपयोगी स्थल पर पुलिया निर्माण कराया जा रहा है, जबकि उक्त स्थल पर पानी का भराव नहीं होता है।

 

निर्माणाधीन पुलिया से कुछ दूरी पर, लगभग 50 से 60 मीटर की दूरी पर पूर्व से ही एक पुलिया निर्मित है, जो वर्तमान में क्रियाशील व उपयोगी है। ऐसे में उक्त स्थल पर नई पुलिया की आवश्यकता ही नहीं है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया न बनाकर 50 मीटर नाली खुदवाने की आवश्यकता थी, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार का अवसर भी मिल जाता। लेकिन ग्राम पंचायत सचिव-सरपंच द्वारा निजी लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से शासकीय राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है।

 

निर्माणाधीन पुलिया छांटा-पड़रिया पहुंच मार्ग पर निर्मित हो रही है। ग्रामीणों ने इसे शासकीय राशि के दुरुपयोग का आरोप बताया है।

 

 सूचना बोर्ड और खरीदी में अनियमितता का आरोप

 

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य स्थल पर निर्माण कार्य संबंधी कोई सूचना बोर्ड नहीं लगाया जाता है, जिससे निर्माण कार्य संबंधी जानकारी ग्रामीणों व अन्य लोगों को नहीं हो पाती है।

 

साथ ही आरोप है कि ग्राम पंचायत सचिव-सरपंच द्वारा निर्माण कार्य संबंधी सामग्री क्रय करने के लिए निविदा / कोटेशन प्रक्रिया का पालन नहीं किया जाता है। अपने चहेते सप्लायरों से मनमानी दामों में अमानक सामग्री क्रय कर गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य कराकर खानापूर्ति की जा रही है और शासकीय राशि का बंदरबांट किया जा रहा है।

 

पहले भी दिया था आवेदन

 

ग्रामीणों ने आवेदन में बताया है कि इस संबंध में पूर्व में दिनांक 30.10.2025 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत डिंडौरी को भी आवेदन पत्र दिया गया था, परन्तु उस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई और न ही किसी प्रकार की जांच कराई गई।

 

ग्रामीणों ने जनसुनवाई में की कार्यवाही की मांग

 

ग्रामीणों ने कलेक्टर को शिकायत आवेदन देकर निवेदन किया है कि उपरोक्त निर्माण कार्यों की जांच कराकर उचित कार्यवाही की जाए। शिकायत आवेदन में कुछ ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षर अंकित हैं।

 

इनका कहना है –

 

मेरे जाने के पहले से 20 प्रतिशत निर्माण कार्य हो चुका था, मौके पर निर्माण कार्य तो है, जो मूल्यांकन में आएगा उतना का मूल्यांकन किया जाएगा।”

 

आदित्य त्रिपाठी, उपयंत्री, जनपद पंचायत समनापुर

 

यह खबर ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्रकाशित हैं। आरोपों की पुष्टि जांच से होगी। मामले को लेकर ग्राम पंचायत सचिव से फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन फोन नहीं उठाने के कारण जानकारी नहीं मिल सकी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now