नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मोहगांव छात्रावास में अधीक्षक सहित समस्त कर्मचारी नदारद, छात्र भगवान भरोसे – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

मोहगांव छात्रावास में अधीक्षक सहित समस्त कर्मचारी नदारद, छात्र भगवान भरोसे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी 24 नवंबर 2026

 

राजा शंकर शाह – रघुनाथ शाह सीनियर बालक छात्रावास मोहगांव में मंगलवार दिनांक 24/11/2026 को दोपहर 2:45 बजे अधीक्षक सहित समस्त कर्मचारी नदारद मिले। छात्रावास में छात्रों की दर्ज संख्या कुल 50 है, जिसमें से 47 उपस्थित बताए गए।

 

मौके पर छात्रावास के अधिकांश छात्र गांव एवं दुकानों में घूमते नजर आए। छात्रावास में कोई भी जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे छात्र पूरी तरह भगवान भरोसे नजर आए।

 

ऐसी स्थिति में यदि उन छात्रों के साथ कोई अनहोनी घटना घटित हो जाए तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी, यह बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है।

 

इस संबंध में छात्रावास अधीक्षक एवं बीईओ से जानने हेतु फोन लगाया गया, परन्तु इनके द्वारा फोन रिसीव न करने से चर्चा नहीं हो सकी।

 

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now