सामाजिक समरसता का संदेश यात्रा का मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड समनापुर द्वारा स्वागत , वंदन , अभिनंदन किया गया
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
डिण्डौरी । मध्यप्रदेश डिण्डौरी जिले के जनपद पंचायत समनापुर सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में करुणाधाम आश्रम भोपाल के पीठाधीश्वर श्री शांडिल्य जी महाराज का सामाजिक समरसता का संदेश यात्रा पहुंचा । मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड समनापुर जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश के तत्वाधान में पीठाधीश्वर श्री शांडिल्य जी महाराज तथा सभी संतों की पुष्प , माला , कलश रखकर नर्मदा मैया की जय , हर हर नर्मदे हर की जयकारा लगाते हुए स्वागत किया गया । इसी तारतम्य में स्कूल प्रांगण में आम के 04 पौधों का रोपण गुरुजी एवम् विकासखंड समन्वयक तथा नवांकुर संस्था प्रभारियों के द्वारा किया गया । इसी बीच गुरुदेव जी के द्वारा भगवान के शरीर से ब्राम्हण , क्षत्रिय , वैश्य और शूद्र के उत्तपत्ति किस प्रकार हुआ उसके बारे में बताया गया । इस दौरान मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड समनापुर जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश विकासखंड समन्वयक मंजुलता राव , नवांकुर संस्था प्रभारी वेद प्रकाश यादव सेक्टर क्रमांक 02 छांटा , संस्था सचिव भरत कुमार यादव , राम कुमार मरकाम सेक्टर क्रमांक 05 बम्हनी , दीपक कुमार वर्मे सेक्टर क्रमांक 03 समनापुर , मेंटर शिवकुमार ठाकुर , कार्यालय ऑपरेटर डॉली पनरिया , सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल स्टाफ व स्कूल के बच्चे तथा समस्त उपस्थित संत शामिल रहे ।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

