नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ली – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ली

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

डिंडौरी : 13 फरवरी, 2025  

कलेक्टर नेहा मारव्या की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में अपर कलेक्टर श्री सुनील शुक्ला, एसडीएम शहपुरा श्री ऐश्वर्य वर्मा, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम बजाग श्री वैधनाथ वासनिक सहित आरईएस विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग, पीएमजीएसवाय, नगर परिषद, जनजातीय कार्य विभाग एवं अन्य समस्त निर्माण संबंधित विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।

कलेक्टर नेहा मारव्या ने निर्माण कार्यों विस्तृत समीक्षा कर

स्वीकृत कार्य, कार्यादेश, टेंडर, निर्माणाधीन कार्य, कार्य लागत, कार्य प्रगति, निर्माणाधीन कार्यों में स्वीकृत राशि के विरूद्ध व्यय की गई राशि सहित अन्य मुद्दों पर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने पीएमजीएसवाय विभाग के प्रगतिरत 39 कार्यों की प्रगति का मुल्यांकन किया। कलेक्टर मारव्या ने पीआईयू (भवन) के निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की। जिसमें बताया गया कि स्वीकृत 30 कार्यों में से 26 कार्य प्रगतिरत हैं शेष कार्य अप्रारंभ हैं।

कलेक्टर नेहा मारव्या ने निर्माणाधीन कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के लिए निर्देशित करते हुए कहा

कलेक्टर ने कहा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, स्वीकृत कार्यों के लिए अग्रिम कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर मारव्या ने समस्त राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परीक्षण के लिए सतत जांच करें, और समय-सीमा में कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराएं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now