नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के व्दारा ग्राम भगवान में ग्राम उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया ग्राम उत्सव कार्यक्रम में ग्रामीण सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के व्दारा ग्राम भगवान में ग्राम उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया ग्राम उत्सव कार्यक्रम में ग्रामीण सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

प्रस्तावित आदर्श ग्राम भगनवारा में ग्राम उत्सव कार्यक्रम संपन्न 

डिण्डौरी । 15 फरवरी को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद अमरपुर द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के मनसा अनुसार आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत प्रस्तावित आदर्श ग्राम भवन वारा में ग्राम उत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय सरपंच की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि बद्री प्रसाद चौहान जिला समन्वयक मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद डिंडोरी द्वारा भारत माता के तेल चित्र में तिलक वंदन एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया ।तत्पश्चात उपस्थित मंचासिनों एवं अतिथियों का तिलक एवं पुष्पहार से स्वागत किया गया इसके उपरांत ग्राम के 20 वर्ष के ऊपर महिला पुरुषों के बीच देशी खेल प्रतियोगिताओं में मटकी फोड़ ,जलेबी दौड़ ,कुर्सी दौड़, रस्सा कसी प्रतियोगिता तथा अहीर नृत्य प्रस्तुत की गई इस प्रतियोगिता के विजेताओं एवं उपविजेताओं को प्रमाण पत्र एवं मैडल से पुरस्कृत किया गया साथ में 80 वर्ष से ऊपर के वृद्ध जनों को भी श्रीफल एवं गमछा से सम्मानित किया गया और साथ में क्षेत्र में 10वीं 12वीं आठवीं पांचवी टॉपर छात्र-छात्राओं तथा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं सरपंच मुकदम कोटवार साहसी व्यक्तियों को भी प्रशस्ति पत्र एवं मैडल से सम्मानित किया गया कार्यक्रम के अंत में जिला समन्वयक महोदय द्वारा आदर्श ग्राम की पृष्ठभूमि रखते हुए आदर्श ग्राम के प्रारंभिक कार्यों में तुलसी ग्राम , गौ ग्राम ,पॉलिथीन मुक्त ग्राम, जैविक ग्राम ,विवाद मुक्त ग्राम ,जन सूचना केंद्र तथा संस्कार केंद्र इत्यादि विषयों को विस्तृत रूप से बताया गया जिसे ग्राम वासियों ने निस्वार्थ भाव से उक्त कार्य संगठन आत्मक भाव से करने हेतु सहमत हुए और क्रमशः गांव को आदर्श ग्राम बनाने का प्रयास करने की सहमति दी गई इसके पश्चात धोबी सिंह परस्ते ,सरपंच महोदय, सूरज यादव ,धनेश मानिकपुरी ,अवध सिंह धुर्वे द्वारा भी आदर्श ग्राम के विषयों पर अपने-अपने विचार रखें ।कार्यक्रम समापन के पश्चात सामुदायिक भवन भगन वारा में जन सूचना केंद्र का शुभारंभ किया गया इस पूरे कार्यक्रम का संचालन विकासखंड समन्वय अमर लाल धुर्वे मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद अमरपुर द्वारा किया गया ।

इस पूरे कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भगन वारा नवांकुर संस्थाओं से  गणेश केवट श्याम सिंह धुर्वे राकेश मरावी अरविंद यादव तथा cmcldp मेंटर्स राधेश्याम बनवासी मनोज कुमार तंतु वाय तिलक सिंह सैयाम अशोक यादव एवं ग्राम के सामाजिक कार्यकर्ता और ग्राम वासियों का विशेष सहयोग रहा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now