नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अमरपुर में आयोजित जनशिविर में विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने किया हितग्राहियों को हितलाभ वितरण – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

अमरपुर में आयोजित जनशिविर में विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने किया हितग्राहियों को हितलाभ वितरण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

डिंडौरी : 17 फरवरी, 2025

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत शासन की योजनाओं को धरातल पर साकार करने के उद्देश्य से 11 दिसंबर 2024 से प्रारंभ होकर 26 जनवरी 2025 तक निरंतर जनशिविर आयोजित किये गए। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान का समापन कार्यक्रम राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। अमरपुर में आज सोमवार को आयोजित जन शिविर में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत हितग्राहियों से प्राप्त आवेदन के आधार पर विधायक  ओमप्रकाश धुर्वे ने अभियान के दौरान आवेदन करने वाले हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया। अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनो पर कार्यवाही कर अभियान के अग्रिम चरण में आवेदकों को हितलाभ वितरण करने के उद्देश्य से आज जनपद पंचायत अमरपुर की ग्राम पंचायत मोहनझिर में आयोजित कार्यक्रमों में विधायक  ओमप्रकाश धुर्वे शामिल हुए। आज आयोजित शिविर में भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम,  अनिल साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के राजस्व, पंचायत, महिला एवं बाल विकास, कृषि सहित अन्य विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। आयोजित जनशिविरों में आज हितलाभ वितरण के साथ ही अभियान के दौरान शेष रह गए पात्र हितग्राहियों के आवेदन भी स्वीकार किये।

विधायक  ओमप्रकाश धुर्वे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अभियान के दौरान 60 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त किये गए, जिन पर सम्बंधित विभाग कार्य कर लोगों को लाभान्वित कर रहे है। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन आपके द्वार तक आपकी समस्याओं का निराकरण करने पहुंची है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में किए जा रहे निर्माण कार्यों से ग्राम का विकास किया गया। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से लोगों का उपचार किया जा रहा है, प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लोगों के पक्के आवास का सपना पूरा हुआ है, अभी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे कार्य प्रारम्भ है, सभी का नाम सर्वे में शामिल कर पक्का आवास बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान में आयोजित जनशिविरों को सफलतापूर्वक संचालित किया गया है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष  चमरू सिंह नेताम कहा कि ने जन कल्याण अभियान के बारे में कहा कि अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति तक के लोगों को पहुंचाने का काम किया गया। जन कल्याण अभियान के माध्यम से जनता तक सुलभ रूप से पहुंचाया गया, जिससे सभी जन लाभान्वित हुए है। अभियान के तहत जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में जनकल्याण शिविर आयोजित हुए, जिनमें 60 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त किये। आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए, सभी विभाग हितग्राहियों को शासन की योजना का लाभ दे रहे है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now