भाजपा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का मंडल अमरपुर एवं सक्का में प्रथम आगमन पर रीना सेला पारम्परिक नृत्य से हुआ स्वागत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
डिंडोरी । भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम का मंडल अमरपुर एवं सक्का में प्रथम आगमन हुआ। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का सक्का मंडल में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया।
भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत सक्का एवं अमरपुर मंडल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा व सक्का मंडल अध्यक्ष अनिल साहू के द्वारा मां नर्मदा जी का स्मृति चिन्ह साल व श्रीफल भेंट कर महा माला से जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया।इसके पश्चात मंडल सक्का के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अनिल साहू का स्वागत सक्का मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया व जिला अध्यक्ष का सभी शक्ति केंद्र प्रभारी एवं शक्ति केंद्र की टीम व कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, जिला पंचायत सदस्य प्रीतम मरावी , पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, जिला महामंत्री जय सिंह मरावी ,मीडिया प्रभारी सुधीर दत्त तिवारी ,एस टी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश धूमकेतु, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश परस्ते वरिष्ठ कार्यकर्ता तीरथ मूलचंदानी,धोबी परस्ते सुरेश नायक,रामकृष्ण नायक रामनाथ उद्दे,माखन साहू ,किशोर मार्को ,राम कुमार वनवासी,आकाश नामदेव, लक्ष्मी यादव, पुष्पराज तेकाम ,रामकृष्ण यादव ,राजेश कछवहा ,क्रांति धुर्वे ,पार्वती बर्मन, सूरज बती, मालती तिवारी, संतोषी रघुवंशी ,दिलीप धार्या ,हरि शंकर चौकसे ,गन्ना बर्मन एवं समस्त वरिष्ठ कनिष्ठ भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

