नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलेक्टर नेहा मारव्या ने वाटरशेड के कार्यों की समीक्षा बैठक की – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

कलेक्टर नेहा मारव्या ने वाटरशेड के कार्यों की समीक्षा बैठक की

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

डिंडौरी : 18 फरवरी, 2025

कलेक्टर नेहा मारव्या ने आज वाटरशेड के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने वाटरशेड के प्रचलित कार्यों की जानकारी लेते हुए लिनामेंट मैप, ड्रेनेज मैप, कन्टूर मैप, वृक्षारोपण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर 2.0 में निर्माण किए जाने वाले अमृत सरोवर के स्थल चयन से लेकर अमृत सरोवर निर्माण कार्य में वाटरशेड की टीम निर्माण एजेंसी टीम के साथ मिलकर कार्य करना सुनिश्चित करें। जिससे समन्वय के साथ बेहतर निर्माण कार्य किया जा सके।

कलेक्टर नेहा मारव्या ने जल संरक्षण के लिए कार्ययोजना के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने वाटरशेड क्षेत्रों जैसे तालाब, चेकडेम आदि का निरंतर निरिक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही विगत 10 वर्षों में वाटरशेड के तहत आए प्रोजेक्ट और उनकी प्रगति का प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश्ति किया। उक्त बैठक में सीईओ जिला पंचायत अनिल कुमार राठौर, वाटरशेड के प्रभारी स्टीफन इक्का सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now