मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का डिंडौरी आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी: 20 मार्च, 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गुरूवार को ग्राम पंचायत पलकी में हेलीपैड में आगमन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, जिला भाजपा अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, नरेन्द्र राजपूत, पंकज सिंह तेकाम, महेश धूमकेती ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर आईजी संजय सिंह, डीआईजी मुकेश कुमार श्रीवास्तव, कलेक्टर नेहा मारव्या, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम सहित अन्य मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

