नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अमरपुर पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब बिक्री के 4 ठिकानों पर की आबकारी एक्ट की कार्यवाही – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

अमरपुर पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब बिक्री के 4 ठिकानों पर की आबकारी एक्ट की कार्यवाही

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

बलराम राजपूत  न्यूज डिण्डौरी, 24 मार्च 2025

पुलिस अधीक्षक डिंडोरी वाहनी सिंह के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त होने पर अति.पुलिस अधीक्षक डिंडोरी जगनाथ मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बजाग पुरुषोत्तम सिंह मरावी, थाना प्रभारी समनापुर निरीक्षक कामेश कुमार धूमकेती के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी अमरपुर अतुल हरदहा द्वारा अवैध शराब विक्रय पर रोकथाम लगाने हेतु टीम तैयार कर दिनांक 23/03/25 को (1) आरोपिया पार्वती बाई पति परम लाल निवासी ग्राम बिजौरी चौकी अमरपुर थाना समनापुर जिला डिण्‍डोरी से देशी मदिरा प्‍लेन शराब 11 पाव कीमती 880/ रूपये एवं अंग्रेजी जीनियस व्‍हीस्‍की शराब 04 पाव कीमती 540/ रूपये, अंग्रेजी जिनियस रम शराब 06 पांव कीमती 810/ रूपये कुल कीमती 2230/ रूपये की अवैध शराब जप्त की गई ।

(2) आरोपी बसंत कुमार पिता भाई लाल उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम अमरपुर चौकी अमरपुर से देशी मदिरा प्‍लेन शराब 15 पाव कीमती 1200/ रूपये एवं अंग्रेजी जीनियस व्‍हीस्‍की शराब 05 पाव कीमती 675/ रूपये, अंग्रेजी जिनियस रम शराब 05 पांव कीमती 675/ रूपये कुल कीमती 2550/ रूपये की अवैध शराब

जप्त की गई ।

( 3)आरोपी राकेश कुमार पिता बुद्धसिंह पुषाम उम्र- 28 साल निवासी ग्राम अमरपुर चौकी अमरपुर से देशी मदिरा प्‍लेन शराब 18 पाव कीमती 1260/ रूपये एवं अंग्रेजी जीनियस व्‍हीस्‍की शराब 04 पाव कीमती 540/ रूपये, अंग्रेजी जिनियस रम शराब 03 पांव कीमती 405/ रूपये कुल कीमती 2205/ रूपये की अवैध शराब जप्त की गई ।

(4). आरोपी दीपक कुमार पिता शिवप्रसाद वनवासी उम्र- 28 साल निवासी ग्राम अमरपुर चौकी अमरपुर थाना समनापुर जिला डिण्‍डोरी (म0प्र0) देशी मदिरा प्‍लेन शराब 21 पाव कीमती 1470/ रूपये एवं अंग्रेजी जीनियस व्‍हीस्‍की शराब 03 पाव कीमती 405/ रूपये कुल कीमती 1875/ रूपये की अवैध शराब जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई ।

उक्त कार्यवाही में एएसआई रामरतन झरिया, प्रधान आरक्षक 366 संतोष मरावी गोपनीय सैनिक केहर की भूमिका रही।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now