नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के द्वारा क्षत्रिय वीर सेनानी राणा सांगा को गद्दार कहे जाने के विरोध में महामाहिम राष्ट्रपति के नाम से डिप्टी कलेक्टर डिण्डौरी को सौंपे ज्ञापन – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के द्वारा क्षत्रिय वीर सेनानी राणा सांगा को गद्दार कहे जाने के विरोध में महामाहिम राष्ट्रपति के नाम से डिप्टी कलेक्टर डिण्डौरी को सौंपे ज्ञापन

oplus_131072

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राणा सांगा को गद्दार कहें जाने के विरोध में महामाहिम राष्ट्रपति के नाम पर डिण्डौरी राजपूत राठौर समाज ने सौंपा ज्ञापन 

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

क्षत्रिय राजपूत राठौर समाज जिला डिण्डौरी एवं राजपूत करणी सेना जिला डिण्डौरी के व्दारा दिनांक 01.04.2025 दिन मंगलवार को समय दोपहर 2.00 बजे महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम से कलेक्टर के नाम से रामबाबू देवांगन डिप्टी कलेक्टर डिण्डौरी को ज्ञापन सौंपा गया हैं,

 

सौंपे ज्ञापन में लिखा हैं कि अत्यंत दु:ख और क्षोभ के साथ ज्ञापित करते हैं कि रामजी लाल सुमन सांसद समाजवादी पार्टी द्वारा क्षत्रिय कुलभूषण , वीर सेनानी मातृभूमि के प्रहरी महानायक रण वांकरे जिन्होंने मातृभूमि रक्षा के लिए अपने सीने में अनगिनत घावों को धारण करने वाले वीर पिरोधा राणा सांगा को गद्दार जैसे शब्दों का उपयोग कर सम्पूर्ण देशभक्तों अपमान किया है जिससे सम्पूर्ण क्षत्रिय समाज स्तब्ध आहत एवं अपने आप में अपमानित महसूस कर रहा है,

 

हम आपसे आग्रह करते हैं कि भारतीय संस्कृति और मातृभूमि के प्रति जान न्योछावर करने वाले वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के वंशजो के प्रति फ़ूहड़ असंवैधानिक भाषा का उपयोग वाले समाजवादी पार्टी के सांसद के विरुद्ध अविलंब कठोर कार्यवाही करने की कृपा करेंगे जो समाज संस्कृति देश तोड़ने वाले देश में छुपे बैठे गद्दारों के लिए एक मिशाल बन सकें , कृष्ण कुमार राजपूत श्री करणी सेना जिला अध्यक्ष डिण्डौरी, कृष्ण कुमार परमार क्षत्रिय राजपूत राठौर समाज जिला अध्यक्ष के अलावा कार्यकारिणी समाज के अन्य पदाधिकारी ज्ञापन में उपस्थित रहे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now