नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जल सहेजने हेतु चौपाल रैली दीवार लेखन एवं श्रमदान से ग्राम वासियों को किया जा रहा जागरूक – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

जल सहेजने हेतु चौपाल रैली दीवार लेखन एवं श्रमदान से ग्राम वासियों को किया जा रहा जागरूक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड अमरपुर जिला डिंडोरी द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान 31 मार्च से 30 जून 2025 के तहत शासन के निर्देशानुसार तथा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री बद्री प्रसाद चौहान और विकासखंड समन्वयक अमरलाल धुर्वे के नेतृत्व में अमरपुर विकासखंड के प्रस्फुटन ग्रामों में चौपाल के माध्यम से ग्राम वासियों को जल के महत्व को बताते जल संरक्षण हेतु बरसात के दिनों में खेत का पानी खेत में ,घर का पानी घर में, गांव का पानी गांव में तथा पौधारोपण के माध्यम से जल का स्तर को बढ़ाया जा सकता है साथ में दीवार लेखन जल संरक्षण हेतु शपथ तथा श्रमदान कर छोटे-छोटे नदी नाले कुंए हैंडपंप के आसपास तथा जल स्रोतों की साफ सफाई लगातार प्रतिदिन की जा रही है इस कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के योजना अंतर्गत समस्त नवांकुर संस्थाएं प्रस्फुटन समिति के कार्यकर्ता cmcldp मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के मेंटर एवं छात्र-छात्राएं तथा ग्राम वासियों द्वारा उपरोक्त कार्यक्रम में अपना महत्वपूर्ण समय देकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now