कलेक्टर के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत भाखामाल में मंगलवार को हुई जनसुनवाई शुभारंभ
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
ग्राम पंचायत स्तर में समस्याओं का निदान हेतु ग्राम पंचायत में जनसुनवाई का शुरूआत
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
डिंडौरी । कलेक्टर नेहा मारव्या ने 15 अप्रैल 2025 को एक अभिनव पहल की शुरुआत की। मध्य प्रदेश के पहले जिले के रूप में, इस जिले में अब ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। कलेक्टर के निर्देशानुसार दिन मंगलवार को जनपद पंचायत अमरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कार्यालय भाखामाल में जनसुनवाई आयोजित किया गया , सेवा सिंह राजपूत सचिव, हेमंत सिंह ठाकुर रोजगार सहायक सचिव, देवेन्द्र कुमार धुर्वे पटवारी, जनसुनवाई ग्राम पंचायत में उपस्थित रहे जनसुनवाई में कुछ ग्रामीणों के व्दारा अपने निजी कामों लेकर आए, जिसका तत्काल निराकरण किया गया इस प्रकार से अब ग्राम पंचायत स्तर में ही ग्रामीणों की छोटी-छोटी समस्याएं जैसे वोटर आईडी, समग्र आईडी, राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, संबल योजना और अन्य स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के लिए कलेक्टर नेहा मारव्या ने इस सराहनीय पहल के माध्यम से उम्मीद जताई हैं , कि आने वाले समय में जिले में जनसुनवाई के इस मॉडल को लागू करने से जिला स्तर पर आने वाली समस्याओं में कमी आएगी। इस पहल को लेकर स्थानीय जनता में उत्साह है और यह कदम प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ाने में भी मदद करेगा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

