नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

देवारण्य योजना अंतर्गत एक जिला एक उत्पाद तुलसी की दी जानकारी

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

राज्य औषधि पादप बोर्ड भोपाल के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर महोदय डिंडोरी के मार्गदर्शन में आयुष विभाग डिंडोरी के तत्वाधान में देवारण्य योजना अंतर्गत शहपुरा ब्लॉक के स्व सहायता समूह एवं कृषकों का खंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को एक जिला एक उत्पाद के माध्यम से तुलसी की वैज्ञानिक खेती विपणन भंडारण तथा जलवायु अनुकूल खेती संबंधी जानकारी प्रदान किया गया ।इ स कार्यक्रम का संचालन जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर संतोष परस्ते ने किया उनके द्वारा देवारण्य योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए योजना के उद्देश्य लाभ एवं तुलसी को एक जिला एक औषधि पौधे के रूप में चुनने के पीछे का तर्क किसानों के समक्ष रखा उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वह तुलसी की खेती को अपनाकर न केवल अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकते हैं । इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र डिंडोरी के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर पी एल अंबुलकर के वी के,उपसंचालक कृषि विभाग डिंडोरी के अनुविभागीय अधिकारी आर अहिरवार,उद्यानिकी विभाग के अधिकारी पुरुषोत्तम मूवी, मौसम मरकाम के द्वारा विस्तार से तुलसी पौधे की उत्पादन की उन्नत तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई । इस कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष  बिहारी लाल साहू, जिलामंत्री एड.निर्मल कुमार साहू के द्वारा भी तुलसी पौधे की उन्नत तकनीक के बारे में जानकारी दी गई साथ ही जैविक खेती के संबंध में जानकारी विस्तार से दी गई एवं तुलसी पौधे की खेती करने को किसानों को प्रेरित किया गया जिससे कि उनका आर्थिक उन्नयन हो सके इसके साथ ही कार्यक्रम में औषधि पौधे की खेती में प्रगतिशील किसान  पूजा साहू के द्वारा भी औषधि पौधे की खेती का महत्व एवं आर्थिक उन्नयन के बारे में जानकारी दी गई कार्यक्रम में स्थानीय किसानों की उपस्थिति उत्साहजनक रही और उन्होंने देवारण्य योजना के अंतर्गत प्राप्त जानकारी को अपनी खेती में अपने का संकल्प लिया कार्यक्रम में विभाग की ओर से डॉक्टर राजीव साहू डॉक्टर शुभम देवी परस्ते डॉक्टर रतन सिंह धुर्वे कंपाउंड श्री वीर सिंह सोलंकी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता अहिल्या परस्ते उपस्थिति रही है । साथ ही इस कार्यक्रम में 35 किसान एवं 30 स्व सहायता समूह के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया है ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now