भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पखवाड़ा दिवस के अंतर्गत बाबा साहब का हुआ व्याख्यान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
27 अप्रैल को शासन की मनसा अनुसार मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड अमरपुर जिला डिंडोरी द्वारा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पखवाड़ा दिवस मनाया गया। जिसमें विकासखंड के सामाजिक तथा बुद्धिजीवियों द्वारा उक्त कार्यक्रम में व्याख्यान किया गया इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित कार्यक्रम के अध्यक्ष स्थानीय सरपंच रामनाथ जी उद्दे, मुख्य अतिथि मानिक लाल जी यादव ,मुख्य वक्ता आकाश नामदेव तथा विशिष्ट अतिथि रामकृष्ण यादव ,हरि यादव ,पार्वती बर्मन ,साहब लाल पुशाम, मखन साहू भारतीय जनता पार्टी उपाध्यक्ष ,राम प्रसाद विश्वकर्मा शासकीय महाविद्यालय से प्रोफेसर रूपेंद्र वरकडे द्वारा बाबा साहब के तेल चित्र में दीप प्रज्वलित एवं पूजन अर्चन से किया गया तत्पश्चात अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया
स्वागत के पश्चात विकासखंड समन्वयक मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद अमरपुर अमरलाल धुर्वे द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा बताई गई तत्पश्चात क्षेत्र के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मानिक लाल यादव जी द्वारा अंबेडकर जी का दलित उद्धारक पहलुओं को सबके समक्ष रखा गया तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्षेत्र के आकाश नामदेव द्वारा बाबा साहब का व्याख्यान करते हुए उन्होंने कहा बाबा साहब एक विद्वान और अर्थशास्त्री थे उन्होंने 32 विषयों पर डिग्री हासिल की तथा शोधकर्ता एवं समाज चिंतक एवं सुधारक रहे बाबा साहब शिक्षाविद पत्रकार श्रमिक जगत दलित उदाहरण वा राष्ट्र नेता एवं संविधान के निर्माण कर्ता राष्ट्र के विकास से संबंधित मुद्दे राष्ट्रीय एकता गठन से संबंधित मुद्दे अपने विचारों में समय के साथ परिवर्तन तथा स्वाधीनता के बाद की भूमिका के बारे में बताते हुए बाबा साहब की विश्व दृष्टि को उनके जीवन से संबंधित कुछ अल्प ज्ञात बातें बताई गई। उद्बोधन की कड़ी में रामकृष्ण यादव माखन साहू धोबी सिंह परस्ते राम प्रसाद विश्वकर्मा जी आप सभी के द्वारा अपने-अपने विचारों से संबोधित किया गया।उक्त कार्यक्रम में विकासखंड के प्रस्फुटन समितियों के कार्यकर्ता बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं नवांकुर संस्थाओं अरविंद यादव गणेश केवट श्याम सिंह धुर्वे राकेश कुमार मरावी मैटर्स अशोक कुमार यादव राधेश्याम बनवासी तिलक सिंह सैयाम लाल सिंह ठाकुर मनोज तंतु वाय के साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

