ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना मेहंदवानी के द्वारा गुम अपहर्ता नाबालिक को किया दस्तयाब
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए नाबालिक बालक /बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
बलराम राजपूत न्यूज डिंडोरी दिनांक 10/05/2025
पुलिस अधीक्षक डिंडोरी वाहनी सिंह के आदेशानुसार समस्त थाना/चौकी को उक्त अभियान के तहत त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के आदेश दिए गए है। जिसमे तातगम्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिंडोरी डॉ. अमित वर्मा के निर्देशन एवं अनुविभागी अधि. पुलिस शाहपुरा मुकेश अविंद्रा के मार्गदर्शन में थाना मेहंदवानी में गुमशुदा बालिका की जानकारी इंदौर में होना पाया गया जिस पर कार्यवाही कर बालिका को दस्तयाब किया गया। एवं उसके परिवारजनों को सुपुर्द किया। जिसमे विशेष भूमिका थाना प्रभारी मेहंदवानी एस. एस उसराठे, सउनि. सुनील पटेल, प्रआर. 247 दिनेश जंघेला एवं प्रआर.मुकेश प्रधान (साइबर सैल)की विशेष भूमिका रही।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

