नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सक्का मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सैनिकों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

सक्का मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सैनिकों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकियों पर भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन ”सिंदूर” की सफलता के समर्थन और सेना के अद्वितीय पराक्रम को सम्मान देने के उद्देश्य से भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे के साथ भारतीय जनता पार्टी मंडल सक्का के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम के मंडल प्रभारी जनपद सदस्य जिला मंत्री कीर्ति गुप्ता उपस्थित रहीं मंडल प्रभारी ने तिरंगा यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा भारतीय सेना ने ऑपरेशन ”सिंदूर” को सफल बनाकर देश को गौरवान्वित किया है, हमारे जाबांज जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया, जो भारतीय सैन्य ताकत का प्रतीक है। और आगे कहा कि यह तिरंगा युवाओं को राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। यह यात्रा सिर्फ भारतीय सेना के शौर्य को सम्मान देने का नहीं, बल्कि युवाओं और बच्चों में देश प्रेम की भावनाओ को और अधिक मजबूत करने का कार्य किया। कार्यक्रम में उपस्थित मंडल अध्यक्ष अनिल साहू अमरपुर मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा , महामंत्री रोहित मरकाम, सुरेश नायक सहित भाजपा मंडल के पदाधिकारी इमरत परस्ते, फूलचंद तेकाम, ईश्वर ठाकुर, मोहवती मसराम, सावित्री यादव, दिलीप धार्या, सरोज तिवारी, राधेश्याम बनवासी एवं वरिष्ठजन शिवकुमार साहू, मदन तिवारी, लक्ष्मी प्रसाद यादव, पुष्पराज तेकाम, सुशील साहू, भुवन साहू, नेहा मिश्रा, इंद्रेश बघेल, योगेश साहू, सुखराम अहिरवार, अंतर मरावी, दीपक मरकाम, सुरेन्द्र ठाकुर, सुशीला बनवासी, सरिता बनवासी, हरीवती, प्रभा, धनवंती, रोशनी बनवासी, सोमती बनवासी, नंदनी बनवासी सहित जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now