नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कमरासोढा़ ग्राम पंचायत के लालपुर में सीसी सड़क निर्माण कार्य के नाम से की गई खानापूर्ति – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

कमरासोढा़ ग्राम पंचायत के लालपुर में सीसी सड़क निर्माण कार्य के नाम से की गई खानापूर्ति

oplus_131072

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मापदंड को दर किनार कर बना दिए सीसी सड़क तकनीकी अधिकारी नहीं दें रहें हैं , ध्यान 

 

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

जिले के जनपद पंचायत अमरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कमरासोढा़ में विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत कराये जा रहे निर्माण कार्यों में उपयोगी सामग्री खरीदी करने के लिए किसी प्रकार का निविदा नहीं निकालें जा रहें हैं और ना ही कोटेशन की कार्यवाही की जा रही हैं, और ना ही करायें जा रहें निर्माण कार्य स्थलों में निर्माण कार्य के समय निर्माण कार्य संबंधी सूचना बोर्ड लगाए नहीं जा रहे हैं, जिससे निर्माण कार्य संबंधी जानकारी ग्रामीणों व अन्य किसी को भी नहीं हो पाता हैं और सरपंच सचिव अपने निजी स्वार्थ को लेकर मनमाने ढंग से निम्न स्तरों के सामग्रियों का उपयोग कर घटिया निर्माण कार्य करायें जा रहें इसके बावजूद जनपद में बैठे जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों के व्दारा शासकीय मापदंड का पालन कराने में उदासीनता दिखा रहे हैं , ग्राम पंचायत कमरासोढा़ सरपंच सचिव के व्दारा लालपुर खैरामाई टोला में खैरामाई से रंगमंच तिराहा तक सीसी सड़क निर्माण कार्य कराया गया हैं , सरपंच सचिव द्वारा सीसी सड़क के नाम खानापूर्ति कर दिया गया हैं, सीसी सड़क देखकर ऐसा प्रतीत होता हैं कि ग्राम पंचायत सरपंच सचिव को सीसी सड़क निर्माण कार्य के विषय कोई जानकारी ही नहीं हैं, या तो सीसी सड़क के समय तकनीकी अधिकारी कर्मचारियों का मार्गदर्शन ही नहीं मिल पाया हों या तो फिर अपने निजी स्वार्थ के चलते जानबूझकर मनमानी किया जा रहा हैं, एक दो इंच की मोटाई से सीसी सड़क का निर्माण कार्य कराया दिया गया हैं, देखने में ऐसा लगता ही प्लास्टिक को केवल ढंका गया हों जिम्मेदारों के व्दारा खुलकर सीसी सड़क निर्माण कार्य में मापदंड को दर किनार कर भृष्टाचार किया जा रहा हैं , इसी प्रकार दूसरे सीसी सड़क निर्माण सरपंच सचिव के व्दारा किया गया हैं , इसमें भी एक दो इंच की मोटाई से सीसी सड़क बनाई गई हैं, इस प्रकार से शासकीय राशि का दुरूपयोग किया जा रहा हैं, मतलब अपने निजी स्वार्थ के चलते जिम्मेदारों ने शासकीय योजनाओं को मजाक बना कर रख दिये हैं, सीसी सड़क कों लेकर संबंधित उपयंत्री अमित नानोटे से जानकारी ली गई हैं, जिसमें बताया गया कि सीसी सड़क में सरपंच पति के व्दारा अपने मनमाने तरीके से निर्माण कार्य कराया जा रहा हैं, और किसी का नहीं सुन रहा हैं, सीसी सड़क के ऊपर फिर से सामग्री डालकर मोटाई किया जाएगा खैरामाई सीसी सड़क का आधा भुगतान रोक दिया गया हैं, कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं, इस प्रकार की हालत ग्राम पंचायत कमरासोढ़ा में चल रहा हैं ।

सामुदायिक लीज फीट का घटिया निर्माण

 

 

oplus_131072

ग्राम पंचायत के व्दारा हैंडपंपो में सामुदायिक लीज फीट का निर्माण कार्य कराया गया हैं, लेकिन लीज फीट का उपयोग नहीं हो रहा लीज फीट अलग बना हैं और पानी अलग बह रहा हैं , इस प्रकार सामुदायिक लीज फीट के नाम से खानापूर्ति कर मनमाने राशि का भुगतान किया गया हैं,

पांचवां और पंद्रहवें वित्त में मरम्मत या अन्य के नाम से मनमाने भुगतान 

ग्राम पंचायत सरपंच सचिव के व्दारा ग्राम पंचायत मरम्मत या अन्य सामग्रियां खरीदी के नाम से पांचवें और पंद्रहवें वित्त से मनमाने भुगतान किया गया इस प्रकार से ग्राम पंचायत सरपंच सचिव व्दारा शासकीय निर्माण कार्यों में मनमाने रवैए अपना कर भृष्टाचार किया जा रहा हैं जिसकी जांच कर कार्रवाई किया जाना उचित होगा जिससे मापदंड के अनुसार गुणवत्ता पूर्ण कार्य हों सकें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now