अमरपुर में जिलाध्यक्ष के लिए दूसरे चरण की रायसुमारी संपन्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
कांग्रेस संगठन सृजन के तहत जिलाध्यक्ष चयन हेतु राष्ट्रीय स्तर से गुरुदयाल बंजारे को नियुक्त किया गया हैं। उन्होंने पहले 12 जून को बैठक कर ब्लॉक के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए थे। दूसरे चरण के सुझाव में 26 जून को पुनः बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं के मन की बात जानने का प्रयास किया गया। जिसमें संगठन को गति देने में और संगठनात्मक कमेटी में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ने की बात कही गई। इसके साथ सदस्यता अभियान शुरू करने पर जोर दिया गया। आयोजित बैठक में आए कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षक, जिलाध्यक्ष अशोक पड़वार, पूर्व विधायक भूपेंद्र मरावी के समक्ष अपने मन की बात रखी और खरी खोटी सुना कर अपनी भड़ास निकाली। जिन्हें समझाएं देते हुए संतुष्ट किया गया। जहां प्रमुख रूप से ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, तोक सिंह मरावी अमरपुर ब्लॉक प्रभारी, शकील अहमद उपाध्यक्ष, गणेश साहू उपाध्यक्ष, राम सिंह मरावी महामंत्री, गिरीश सैयाम महामंत्री, शाहिद तुर्क संगठन मंत्री, देव सिंह भारती शहपुरा विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग, संदीप परस्ते मंडलम अमरपुर मंडलम अध्यक्ष, खालिद खान भानपुर मंडलम अध्यक्ष, राम सिंह धुर्वे चांदपुर मंडलम अध्यक्ष, अरविंद साण्डया मंडलम अध्यक्ष, गणेश पुषाम मंडलम अध्यक्ष, मल्ली बाई उईक, योगी सिंह तेकाम, लियाकत अली, विश्वनाथ कुशराम, गोविंद प्रसाद विश्वकर्मा, हेमंत हरदहा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, केशव प्रसाद, राजेश पाटले आदिवासी कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष, सफीक खान युवा कांग्रेस जिला महासचिव, केवल कृष्ण नेटी आदिवासी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, नवीन राव युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, ओम प्रकाश उद्दे सेक्टर अध्यक्ष, हरे सिंह पट्टा, जगत सिंह सैयाम, शान मंसूरी, हेमंत कुशराम, दिलीप चौबे, गिरिश खम्परिया, प्रसाद विश्वकर्मा, मनोज साहू आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण भारी संख्या में मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
