राष्ट्रीय सरपंच संघ अमरपुर ने जनपद पंचायत अमरपुर मुख्यकार्यपालन अधिकारी को कलेक्टर के नाम से ज्ञापन सौंपकर किये मांग मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
oplus_132096
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
जिले के जनपद पंचायत अमरपुर क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय सरपंच संघ मध्यप्रदेश के द्वारा अमरपुर जनपद पंचायत मुख्यकार्यपालन अधिकारी को जिला कलेक्टर के नाम से ज्ञापन सौंपकर किये मांग सौंपे गए ज्ञापन में लिखा जो इस प्रकार से हैं, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत समनापुर द्वारा सरपंच को प्राप्त अधिकार आकस्मिक व्यय को समाप्त करने के लिए पत्र क्रमांक 783/ 2025 के आदेश को निरस्त कराने की मांग की गई हैं,

पंचायती राज अधिनियम के तहत पंचायत में कार्य कराने के लिए सरपंच को आकस्मिक कार्य राशि खर्च करने का प्रावधान हैं , जिस मुख्य कार्य अधिकारी जनपद पंचायत समनापुर में समाप्त कर आकस्मिक व्यय प्रक्रिया को जटिल बनाने का प्रयास किया हैं , पंचायत में खर्च की गई राशि की जांच आंडिट सदैव होती रही हैं, बिल के आधार कार्य संपन्न होने के पश्चात आकस्मिक व्यय राशि के भुगतान की व्यवस्था हैं ,जो सही एवं ग्राम पंचायत को प्राप्त अधिकार हैं ,महोदय जी निवेदन हैं, की मुख्य कार्य पालन अधिकारी महोदय जनपद पंचायत अमरपुर समनापुर के आदेश पत्र क्रमांक 783/ 2025 जो पंचायत राज अधिनियम में सरपंच ग्राम पंचायत को प्राप्त अधिकार के विरुद्ध और जटिल हैं , उक्त आदेश चार दिवस के अंदर वापस नहीं लिया जाता हैं , तो समस्त सरपंच संघ के द्वारा कलम बंद उग्र हड़ताल जिसमें शासन प्रशासन की जवाबदारी होगा , महोदय जी से निवेदन हैं , कि सरपंच संघ जनपद पंचायत समनापुर के आवेदन को ध्यान में रखते हुए निरस्त करने की कृपा करें इस प्रकार से राष्ट्रीय सरपंच संघ जनपद पंचायत अमरपुर जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश के व्दारा मांग कर ज्ञापन सौंपा गया हैं
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

