नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिले में हो रही लगातार बारिश से नर्मदा नदी सहित छोटे नदी-नाले उफान पर – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

जिले में हो रही लगातार बारिश से नर्मदा नदी सहित छोटे नदी-नाले उफान पर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

प्रभारी कलेक्टर  अनिल कुमार राठौर ने निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश

 

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

जिले में हो रही लगातार बारिश के चलते नदी नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। छोटे-बड़े नदी-नाले उफान पर हैं और नर्मदा नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। नर्मदा किनारे बने मंदिर एवं घाट जलमग्न हो चुके हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

 

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नर्मदा किनारे एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें तैनात की गई हैं। कई स्थानों पर पुल के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे आवागमन बाधित हुआ है। जिला प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए लगातार पल-पल की जानकारी एकत्रित कर रहा है।

 

प्रभारी कलेक्टर व सीईओ जिला पंचायत  अनिल कुमार राठौर ने रविवार को डिंडोरी मुख्यालय सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद एवं राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

 

प्रभारी कलेक्टर राठौर ने डेम घाट, बड़ा पुल, इमली कुटी घाट, और जोगी टिकरिया घाट जैसे प्रमुख स्थलों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, ताकि आपदा की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

 

इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे जलमग्न पुल-पुलियों पर आवागमन न करें तथा नर्मदा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए किनारे पर जाने से बचें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुजन भी दूर से ही मां नर्मदा नदी का दर्शन करें और स्वयं तथा अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now