किसान कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

oplus_131072
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
ब्लॉक किसान कांग्रेस अमरपुर द्वारा किसानों के मुख्य समस्याओं को लेकर 1 सितंबर सोमवार को एकदिवसीय धरना प्रदर्शन, रैली एवं सभा आयोजित कर मुख्यमंत्री के नाम 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन थाना समनापुर प्रभारी को सौंपा गया। जबकि किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राय सिंह मरकाम द्वारा 29 अगस्त को सूचना पत्र जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जिला खाद्य अधिकारी डिंडौरी को दिया गया था। परंतु पुलिस विभाग के अलावा रैली एवं सभा स्थल पर किसी भी विभाग के जवाबदार अधिकारी कर्मचारी नहीं पहुंचे।
सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि मुख्य समस्या लेम्पस भानपुर से क्षेत्रीय किसानों को सही समय में जरूरत अनुसार खाद नहीं दी जाती, आरोप तो यह भी हैं कि रसूखदारों को अधिक मात्रा में दे दी जाती हैं। गरीब किसान ब्लेक में 600 रूपए प्रति बोरी खरीदना मजबूरी बन जाती हैं। लेम्पस अंतर्गत 9 उचित मूल्य दुकान संचालित हैं। जहां 4 दुकान में एक ही विक्रेता होने के कारण समय में उपभोक्ताओं को खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा हैं। विक्रेता भर्ती करने की मांग की गई हैं। साथ ही क्षेत्र में बिजली की समस्या हमेशा बनी रहती हैं, विद्युत उपकेंद्र भानपुर में निर्माणाधीन हैं। शीघ्र पूर्ण होने से समस्या हल हो सकती हैं। रेत की भारी वाहन चलने से सड़कें भी जर्जर हो चुकी हैं जिसे मरम्मत कार्य कराया जावे, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 600 छात्रों की दर्ज संख्या हैं। जहां पर एक ही शिक्षक कार्यरत हैं, तत्काल शिक्षकों की व्यवस्था किया जावे। जिले में धान उपार्जन की मात्रा बढ़ाकर प्रति हेक्टर 40 किवंटल खरीदा जाये। आयोजित सभा के मुख्य रूप अतिथि के रूप में महेंद्र ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमरपुर द्वारा प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि मोहन यादव ने प्रदेश को नशे का हक बना दिया गया हैं। जहां सभी प्रकार के नशीली सामग्री आसानी से उपलब्ध हो रहा हैं। इनके अलावा सभा को किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राय सिंह मरकाम, कांग्रेस ब्लॉक प्रभारी तोक सिंह मरावी, आदिवासी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष केवल कृष्ण नेटी आदि ने संबोधित किए। आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भानपुर मंडलम अध्यक्ष खालिद खान, वरिष्ठ कांग्रेसी हसन खान, मकसूद मंसूरी, ईश्वर प्रसाद यादव, मत्ते सिंह पट्टा, सोशल मीडिया विधानसभा अध्यक्ष देव सिंह भारती, शान मंसूरी, समाज कल्याण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष लियाकत अली, आदिवासी कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजेश पाटले, ब्लॉक उपाध्यक्ष चमरू सिंह चड़चड़िया, मक्खू खान, मोहन मोंगरे, सुदीप बर्मन सहित अन्य पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं क्षेत्रीय किसान भारी संख्या मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
