संदीपनी विद्यालय अमरपुर में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बृहद कार्यक्रम सम्पन्न विधायक शहपुरा ओमप्रकाश धुर्वे रहे उपस्थित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
अमरपुर मुख्यालय के संदीपनी विद्यालय में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मैराथन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
अमरपुर विगत दिवस अमरपुर में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें सर्व प्रथम 1200 स्कूली एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने मैराथन दौड़ लगा कर इतिहास रचा अमरपुर मुख्यालय में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मैराथन का आयोजन किया गया मैराथन को विधायक शहपुरा ओमप्रकाश धुर्वे एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने हरि झंडी दिखाकर संदीपनी विद्यालय अमरपुर से किया जो डेढ़ किलो मीटर अमरपुर बस स्टैंड में समाप्त हुई जहां एक विशाल को सभा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे और जिलाध्यक्ष ने संबोधित किया तत्पश्चात लोक सेवा के सामने स्वच्छता कार्यक्रम करके स्वच्छता का संदेश दिया उसके बाद विधायक ओमप्रकाश धुर्वे मुख्य कार्यक्रम में संदीपनी विद्यालय पहुंचे जहां शिक्षक शिक्षिकाओं और बच्चों ने फूल बरसा कर अतिथियों का स्वागत किया फिर बच्चों के द्वारा आत्म निर्भर भारत स्वच्छ भारत विकसित भारत मेक इन इंडिया पर आधारित प्रदर्शनी लगाई थी जिनका अवलोकन विधायक ओमप्रकाश धुर्वे एवं अतिथियों ने किया बच्चों ने विज्ञान पर आधारित भी एक से बढ़कर एक मॉडल तैयार किए थे जिसे देख विधायक सहित सभी अतिथियों ने बच्चों की भूरी भूरी प्रशंसा की बच्चों ने उपरोक्त थीम पर रंगोली एवं मेंहदी प्रतियोगिता भी आयोजित की थी जिसे देख भी सभी का मन मंत्र मुग्ध हो गया तत्पश्चात मंचीय कार्यक्रम शुरू हुआ जहां महाविद्यालय एवं स्कूली छात्र छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी बच्चों ने विकसित भारत आत्म निर्भर भारत स्वच्छ भारत मेक इन इंडिया इन सभी महत्वपूर्ण विषयों पर भाषण दिया जिसमें प्रथम ईनाम पंद्रह सौ द्वितीय पुरुकार एक हजार एवं तृतीय पुरस्कार पांच सौ रुपए एवं मेडल शील्ड और प्रमाण पत्र तत्काल विधायक ओमप्रकाश धुर्वे के हाथों विजेता बच्चों को प्रदान किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने इतनी मनमोहक प्रस्तुति दी कि विधायक खुद को नहीं रोक पाए और सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वयं नृत्य किया जिससे बच्चों का उत्साह वर्धन हुआ। मैराथन दौड़ में भी विधायक एवं अन्य अतिथियों के द्वारा विजेता बच्चों को इनाम की राशि प्रदान की गई मैराथन को पांच हिस्सों में बांटा गया था जिसमें बालक बालिका अलग अलग क्रम था प्रथम (बालिका वर्ग) आने वाले तीन विजेताओं को तीन तीन हजार नगद व मैडल शील्ड द्वितीय स्थान में आने वाली छात्राओं को दो दो हजार नगद व मैडल शील्ड
इसी प्रकार तृतीय स्थान पाने वाले तीन बालिकाओं को पंद्रह पंद्रह सौ नगद मेडल शील्ड

चतुर्थ श्रेणी में आने वाली बालिकाओं को एक एक हजार नगद मेडल शील्ड इव पांचवें स्थान पर आने वाले तीन बालिकाओं को भी पांच पांच सौ रुपए की नगद राशि एवं मेडल शील्ड और प्रमाणपत्र प्रदान किए विधायक ओमप्रकाश धुर्वे जी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत के ऊपर पूरे विश्व की नज़र है हम बहुत जल्द विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं आज भारत विकसित भारत की ओर अग्रसर है अब सन 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र की श्रेणी में होगा जिसके लिए आप सबका साथ और सहयोग आवश्यक है कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्ति का संदेश देने कब्बड्डी खेल का भी आयोजन किया गया जिसमें सीनियर बालिका आदिवासी छात्रावास की टीम विजेता बनी वही कब्बड्डी प्रतियोगिता में भी तीन वर्ग थे जिसमें तीनों विजेता टीम को पांच पांच हजार नगद राशि देने की घोषणा विधायक जी के द्वारा की गई इसी प्रकार कब्बड्डी प्रतियोगिता के उप विजेताओं को तीन तीन हजार की राशि देने की घोषणा भी विधायक जी के द्वारा की गई है कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष भाजपा अमरपुर आकाश नामदेव ने उक्त ऐतिहासिक कार्यक्रम सम्पन्न कराने के लिए सभी प्रिंसिपल शिक्षक शिक्षिकाओं संस्था प्रमुखों एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी चीचाम जी का आभार व्यक्त किया
उपरोक्त कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम जिला महामंत्री बद्री साहू जिला मंत्री मालती तिवारी अनिल मिश्रा तीरथ मूलचंदानी मंडल महामंत्री रामकुमार वनवासी मंडल उपाध्यक्ष माखन साहू शोभाराम धुर्वे राय सिंह नेताम रमेश यादव राजेश कच्छवाहा संदीपनी विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका मॉडल स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिका कन्या स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिका कार्यक्रम में उपस्थित रहे
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

