नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अभिमन्यु-3 अभियान” के तहत महिला एवं बाल सुरक्षा विषयों पर बहुआयामी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

अभिमन्यु-3 अभियान” के तहत महिला एवं बाल सुरक्षा विषयों पर बहुआयामी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

 

 

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार संचालित “अभिमन्यु-3 अभियान” के अंतर्गत महिला एवं बाल सुरक्षा, लैंगिक समानता, नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आज दिनांक 27 सितम्बर 2025 को बस स्टैंड शाहपुरा में एक विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम  पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, शाहपुरा के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही, जिन्हें निम्न बिंदुओं पर जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया:

महिलाओं एवं बच्चों के प्रति हो रहे दुर्व्यवहार और अपराधों के विरुद्ध समाज में जागरूकता फैलाना।

महिलाओं को पुरुषों के समान कार्यक्षेत्र में अधिकार और सम्मान दिलाने हेतु संवेदनशीलता बढ़ाना।

लैंगिक भेदभाव को समाप्त कर समान अवसर देने की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करना।

बच्चों को महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सम्मानजनक एवं जिम्मेदार व्यवहार के लिए प्रेरित करना।

नशा मुक्ति और साइबर अपराधों से सुरक्षा के संबंध में जानकारी देना।

इस अवसर पर “अभिमन्यु सेल्फी कट-आउट” के साथ उपस्थित लोगों ने फोटो लेकर अभियान को समर्थन देने की पहल की तथा “मैं हूं अभिमन्यु” की भावना से प्रेरित होकर समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली।

अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित

चौकी विक्रमपुर बाजार में “मैं हूं अभिमन्यु” कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को जागरूक किया गया।

थाना मेहंदवानी में “अभिमन्यु-3” अभियान के अंतर्गत विविध गतिविधियां एवं जनसम्पर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए।

PM श्री शासकीय स्कूल, गाड़ासरई में विद्यार्थियों को महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा, संवेदनशीलता एवं साइबर सुरक्षा के विषयों पर संवाद कर जागरूक किया गया।

इस प्रकार “अभिमन्यु-3 अभियान” के माध्यम से पुलिस विभाग समाज में महिलाओं एवं बच्चों के प्रति सुरक्षा, समानता और सम्मान की भावना को मजबूती प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now