नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शरद नवरात्रि पावन पर्व शुभारंभ होते ही दुर्गा पंडालों में जगह जगह विराजी माता का सुबह – शाम हो रही हैं आरती – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

शरद नवरात्रि पावन पर्व शुभारंभ होते ही दुर्गा पंडालों में जगह जगह विराजी माता का सुबह – शाम हो रही हैं आरती

oplus_132096

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जिला मुख्यालय से लेकर गांव देहातों तक बना भक्तिमय माहौल जय जयकारें से गूंज रही गांव शहर 

 

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

22 सितंबर, सोमवार से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो चुका हैं, दुर्गा पंडालों में अनेक रूपों में मंगलमूर्तिया विराजमान हो गई दुर्गा माता का नौ दिनों तक नौ रूपों का पूजा पाठ विधि विधान से चलता रहेगा बैठकी के दिन से लेकर लोगों में काफी उत्साह चहल-पहल देखने को मिल रहें हैं, नवरात्रि का पहला दिन से नौ दिनों तक जिला मुख्यालय से लेकर ब्लाक मुख्यालय और गांव देहात तक मां पंडालों में भक्तों की भीड़ लगी रहती हैं

मां की पंडालों की सजावट साज-सज्जा देखते बनती

जगदम्बा भवानी की पंडालों की साज सजावट का वर्णन करते नहीं बन रहा हैं, भांति – भांति के टेंटो झालरों से की गई साज सजावट इस समय देखते बनती हैं, माई दरवार सड़कों के किनारे किनारे में लगे झालरों की चमक धमक से मोहल्ले मोहल्ले प्रफुल्लित हो रहें हैं,

पंडालों में सुबह-शाम आरती पूजा पाठ से गूंज रहें गांव शहर

माता जी के पंडालों में सुबह-शाम आरती पूजा पाठ से गांव शहर गूंज रही हैं, दिन रात से माता रानी के दरबार में दर्शन करने वाले भक्तों की तांता लगा रहता हैं, दिन रात से भक्त देवी जस देवी गीत गाते बजाते रहते हैं, देवी पुराण, देवी कथा रामायण इत्यादि चल रहें हैं, और माता के भक्त दर्शन कर रहे हैं, देवी पुराण कथा श्रवण कर भक्त जीवन का आनंद लें रहें हैं, चारों तरफ से मां ही की जयकारें से गूंज रहें पंडाल

नौ दिनों तक माता के भक्तों ने रखें व्रत

माता रानी के भक्तों ने बड़ी श्रद्धा के साथ नौ दिनों का व्रत रखकर माता रानी सेवा भक्ति में जुटे हुए हैं, माता रानी के उपासक बड़ी श्रध्दा के साथ व्रत रखकर सुबह शाम स्नान करते हैं, और निर्जला व्रत रख रहे हैं और कुछ भक्त अपने – अपने श्रद्धा अनुसार शाम शाम अल्पाहार लेकर माता रानी की पूजा पाठ कर अपने घर परिवार की सुख शांति कामनाएं कर रहे हैं , भक्तों का मानना हैं, कि माता रानी की श्रद्धा भाव भक्ति से पूजा पाठ करने से घर परिवार में सुख शांति की प्राप्ति होती हैं और सारे कष्ट दूर हो जातें हैं

दुर्गा मां सार्वजनिक समितियों के व्दारा चंदा एकत्रित कर भाई चारे एकता का दें रहें हैं, संदेश 

सार्वजनिक दुर्गा समितियों के सदस्यों के व्दारा गांव मौहल्लों में घूम घूमकर चंदा एकत्रित कर सार्वजनिक दुर्गा उत्सव कार्यक्रम रखकर लोगों में भाई चारे एकता का संदेश दे रहे हैं, इसी प्रकार से क्षेत्रों में शांति पूर्वक दुर्गा उत्सव बड़ी धूमधाम पूर्वक मनाया जा रहा हैं , नवरात्रि का सप्तमी अष्टमी चल रहा हैं।

सुबह शाम आरती जस में भक्त आनंदित होकर झूमते-नाचते हैं 

सुबह शाम माता रानी की आरती होती हैं, ढोलक मादर मंजीरा तबला इत्यादि बाजाओ के साथ सुबह शाम माता रानी की आरती होती हैं, और आरती में कुछ भक्तों में माता रानी सवार हो जाती हैं और भक्त भाव खेलते नाचते गाते नजर आते हैं, आरती में भक्तिमय ताल तरंग से भक्तों में उमंग आ जाता हैं और थिरकते झूमते-नाचते नजर आते हैं, नौ रात्रि शुभारंभ होते ही क्षेत्र में माता रानी की भक्ति में भक्त डूबें रहते हैं, भक्त अपने काम धंधा से समय निकालकर माता रानी की सेवा में जुटे रहते हैं, भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिलता हैं

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now