नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने पदभार ग्रहण किया – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने पदभार ग्रहण किया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नवागत कलेक्टर अंजु पवन भदौरिया ने विभागों का किया भ्रमण, अधिकारियों-कर्मचारियों से लिया परिचय

 

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

जिले की नवागत कलेक्टर  अंजू पवन भदौरिया ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर श्रीमती भदौरिया वर्ष 2014 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। पदभार ग्रहण के समय जिले के अधिकारी रहे उपस्थित

नवागत कलेक्टर अंजु पवन भदौरिया ने विभागों का किया भ्रमण, अधिकारियों-कर्मचारियों से लिया परिचय

 

जिले में नवनियुक्त कलेक्टर  अंजु पवन भदौरिया ने पदभार ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय तथा विभिन्न विभागों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले के विकास और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण प्राथमिकता से होना चाहिए। भ्रमण के दौरान भदौरिया ने राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत, महिला एवं बाल विकास सहित कई विभागों का जायजा लिया और अधिकारियों से विभागवार प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर अंजु पवन भदौरिया ने संभाला कार्यभार, विभागीय योजनाओं की समीक्षा

 

नवागत कलेक्टर अंजु पवन भदौरिया ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत आज कलेक्ट्रेट सभागार में सभी विभागीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए विकास कार्यो की प्रगति के बारे में जानकारी ली। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास जन -मन, धरती आवा, मां की बगिया, सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी ली। कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे पात्र हितग्राही तक पहुँचना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से डिंडौरी जिले को एक उदाहरण के रूप में पूरे प्रदेश में प्रस्तुत किया जाएगा।

कलेक्टर भदौरिया ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित कई विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है और कहीं-कहीं एक ही शिक्षक के भरोसे स्कूल चल रहा है। ऐसी स्थिति में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर ठोस पहल की जाएगी। जिले में अधिकारियों की संख्या सीमित है, लेकिन सभी मिलकर पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन के माध्यम से डिंडौरी को विकास की दिशा में अग्रसर करेंगे।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकताओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुँचे। उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि समयबद्धता के साथ कार्य करना प्रत्येक विभाग की जिम्मेदारी है।

बैठक में अपर कलेक्टर  जेपी यादव, एसडीएम शहपुरा  एैश्वर्य वर्मा, एसडीएम डिंडौरी  भारती मेरावी, एसडीएम बजाग  रामबाबू देवागंन, डिप्टी कलेक्टर  अक्षय डिगरसे, सहायक आयुक्त जनजतीय कार्य विभाग  राजेन्द्र कुमार जाटव सहित जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now