यूनियन बैंक सक्का से परेशान होकर ग्राम पंचायत सचिव ने जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन को आवेदन देकर खाता हस्तांतरण कराने की किये मांग
oplus_132096
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
ग्राम पंचायत सचिवों ने कार्य समय पर ना करने एवं जानकारी चाहने पर वार्तालाप ठीक से ना करने का लगाए आरोप
प्रिंटर ख़राब एवं सर्वर ना चलने के बहाने बनाकर नहीं दे रहे हैं स्टैटमेंट आडिट में आ रही समस्या
जिले के जनपद पंचायत अमरपुर क्षेत्रीय अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों का हैं मामला
डिंडौरी जिले के जनपद पंचायत अमरपुर क्षेत्र के समस्त ग्राम पंचायतों के खाता यूनियन बैंक शाखा सक्का में संचालित हैं , ग्राम पंचायत के सचिवों व्दारा सामूहिक रूप से यूनियन बैंक शाखा सक्का में पदस्थ कर्मचारियों के ऊपर गम्भीर आरोप लगाकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अमरपुर से शिकायत किया गया हैं, शिकायत आवेदन में लिखा हैं कि यूनियन बैंक सक्का कर्मचारीयों के द्वारा कार्य का संचालन सही ढंग से नहीं किया जा रहा हैं , वहां हमेशा पासबुक एंट्री करने एवं स्टेटमेंट निकलवाने में बैंक कर्मचारियों के द्वारा प्रिंटर खराब एवं सर्वर डाउन कहते हुए कार्य नहीं किया जाता हैं , अगर कोई भी कार्य हो तो 4 से 5 बार जाने के बाद भी काम नहीं हो पता, स्टेटमेंट ना मिलने से ऑडिट कार्य जैसी अनेक कार्यों में समस्या होती हैं एवं किसी कार्य को लेकर जानकारी लेने पर बैंक कर्मचारियों के द्वारा ठीक से वार्तालाप नहीं किया जा रहा है, जिससे परेशान होकर यूनियन बैंक सक्का से सभी पंचायतों का खाता किसी अन्य बैंकों में हस्तांतरित करने का मांग किया गया हैं
ग्राम पंचायत सचिवों की शिकायत कों लेकर सीईओ ने बैंक प्रबंधक को किया पत्राचार
यूनियन बैंक शाखा सक्का बैंक प्रबंधक के नाम से सीईओ ने पत्राचार कर आवगत कराया गया हैं कि जनपद पंचायत अमरपुर क्षेत्र के समस्त ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा दिनांक 11/07/2025 को समक्ष में सामूहिक रूप से आवेदन पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया गया हैं कि आपके बैंक शाखा में पासबुक एंट्री कराने एवं स्टेटमेंट निकलवाने में बैंक कर्मचारियों द्वारा प्रिंटर खराब होने एवं सर्वर डाउन कहकर 4 – 5 कार्य दिवस जाने के बाद भी काम नहीं होता एवं कर्मचारियों का वार्तालाप भी ठीक नहीं हैं ,जिससे अडिट एवं अन्य शासकीय कार्य समय – सीमा में नहीं हो पाते हैं, जिससे किसी भी अन्य बैंक में खाता हस्तांतरण हेतु अनुरोध किया गया हैं, तत्संबंध में आपको अवगत कराया जाता हैं , कि आप अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को ग्राम पंचायत संबंधी बैंक के कार्य रूप से संपादित कराने हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करें। इस प्रकार से बैंक प्रबंधक को पत्राचार कर प्रतिलिपि में जिला कलेक्टर और जिला पंचायत एवं लीड प्रबंधक अग्रणी बैंक डिण्डौरी और समस्त ग्राम पंचायत सचिव को दिया गया हैं
इनका कहना हैं कि
जनपद पंचायत अमरपुर के सभी ग्राम पंचायत के खाते यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा सक्का में है जहां कर्मचारियों के द्वारा समय पर कार्य नहीं किया जाता हैं , हमारा कहना है कि, बैंक के द्वारा हमें समय पर खाते का स्टेटमेंट एवं अन्य जानकारी आसानी से मिल सकें और वहां की कर्मचारियों के द्वारा सद्भावना पूर्ण व्यवहार किया जाए इसके अलावा और हमें कोई समस्या नहीं हैं , हमारे द्वारा जब भी बैंक से स्टेटमेंट मांगा जाता हैं , तो प्रिंटर खराब होने की एवं सर्वर ना चलने की बात कह कर स्टेटमेंट नहीं दिया जाता और जानकारी लेने पर वार्तालाप सही ढंग से नहीं किया जाता हैं , इसलिए हमारे द्वारा सीईओ जनपद पंचायत अमरपुर से सामूहिक रूप से सभी ग्राम पंचायत के खाता अन्य बैंक में हस्तानांतरण किए जाने की मांग किए हैं, अगर बैंक के द्वारा इन मामलों पर सुधार कर लिया जाता हैं तो हमें कोई आपत्ति नहीं है।
राजेंद्र विश्वकर्मा
ब्लाक अध्यक्ष सचिव संघ अमरपुर
इसका कहना हैं कि
री के वाई सी नहीं होने के कारण ना हीं स्टेटमेंट निकल पा रहे है और ना ही ट्रांजेक्शन हो पा रहा है, इसलिए सभी ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिवों से अनुरोध है की पंचायत के खातों की री के वाई सी कराए ताकि समस्या ना हो रही बात कर्मचारियों के द्वारा वार्तालाप ठीक ना करने की बात तों हम अपने ग्राहकों से वार्तालाप ठीक से करते हैं, अगर किसी कर्मचारी के द्वारा किया गया हैं तों मैं दिखवाता हूँ, इसमें सुधार किया जाएगा।
ब्रजलाल शाखा प्रबंधक
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा सक्का
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

