नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , थाना कोतवाली डिण्डौरी पुलिस की तत्परता से महिला का खोया थैला हुआ बरामद – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

थाना कोतवाली डिण्डौरी पुलिस की तत्परता से महिला का खोया थैला हुआ बरामद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

 

दिनांक 13/10/2025 को सविता नामदेव पति नेमचंद नामदेव, उम्र 51 वर्ष, निवासी ग्राम किसलपुरी घबराई हुई अवस्था में थाना कोतवाली पहुँचीं और बताया कि वे डिण्डौरी से सोना–चाँदी व अन्य सामान खरीदकर ऑटो से घर जा रही थीं। उतरते समय उनका थैला जिसमें सोना–चाँदी के आभूषण, मोबाइल व ₹28,000 कीमती सामान था, ऑटो में छूट गया। थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नागपुरे के निर्देशन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए डायल-112 के प्रआर शंकरलाल बनवासी, पायलट देवेन्द्र बैरागी, आरक्षक शुभांक द्विवेदी, आशीष, रामसिंह अहिरवार एवं यातायात प्रभारी सुभाष उइके के निर्देशन में टीम गठित की गई। यातायात टीम द्वारा डिण्डौरी शहर के सभी प्वाइंट पर सूचना प्रसारित कर तलाश शुरू की गई। तत्परता दिखाते हुए आरक्षक कमलेश अहिरवार ने संबंधित ऑटो का पता लगाया। उसी ऑटो में बैठी महिला राधा चौहान द्वारा बताया गया कि उन्होंने खोया हुआ थैला सुरक्षित रखा है। पुलिस ने सम्पर्क कर थैला बरामद कर उसे सविता नामदेव को सुरक्षित सुपुर्द किया।

महिला ने पुलिस की तत्परता और ईमानदारी के लिए हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now