नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा दीपावली पूर्व जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण जारी – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा दीपावली पूर्व जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण जारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिंडौरी : 14 अक्टूबर, 2025

आगामी दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर  अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिलेभर में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण एवं खाद्य सामग्री के नमूनों का संग्रहण कार्य निरंतर जारी है।

 

इसी क्रम में दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को तहसील क्षेत्र बाजाग में विभिन्न होटल एवं दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नामदेव बेकरी से मिल्क केक, पवित्र भोजनालय से अरहर दाल, पनीर एवं सांभर, तथा न्यू मित्र मिलन ढाबा से एनर्जी ड्रिंक एवं आटे के नमूने संग्रहित किए गए। इसके साथ ही शुभ किराना स्टोर, विनोद कुमार साहू किराना स्टोर एवं अन्य दुकानों का निरीक्षण कर एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थों का विनष्टीकरण कराया गया।

 

वहीं दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को डिंडोरी नगर स्थित रितु स्वीट्स एवं भोजनालय में सघन निरीक्षण कर खोवा, छेना एवं नमकीन के नमूने लिए गए। इसके अतिरिक्त मां शारदा ट्रेडर्स से सरसों तेल, बिस्कुट एवं राइस ब्रान तेल के नमूने एकत्र कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं।

 

अभिहित अधिकारी मनोज पाण्डेय ने बताया कि दीपावली पर्व को देखते हुए यह कार्रवाई निरंतर रूप से जारी रहेगी, ताकि उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रभा सिंह टेकाम एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now