ग्राम रमपुरी में शासकीय मापदंड को दर किनार कर अनियमित्तापूर्ण बन रही सी.सी. सड़क
oplus_131072
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
खबर कवरेज के दौरान सरपंच पति में बौखलाहट सरपंच पति द्वारा की गई अभद्रता
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
जनपद पंचायत अमरपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत रमपुरी के टिकरा टोला में सीमेंट कांक्रीट सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा दी गई कि सी.सी. सड़क का निर्माण कार्य ग्राम पंचायत द्वारा किया जा रहा हैं। जिसमें नीचे आधार ही नहीं बनाया गया हैं। इसके साथ ही रात्रि में मशीनों द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा हैं। मौके पर पहुंचने पर सत्यता उजागर हुआ। ग्रामीणों द्वारा यह जानकारी दी गई कि सड़क निर्माण कार्य का ठेका प्रकाश दास सोनवानी द्वारा किया जा रहा हैं। जोकि डिंडौरी में रहता हैं। उसी के द्वारा सीमेंट, रेत, गिट्टी एवं मसाला बनाने वाली मशीन भेजा गया हैं। कार्यस्थल पर मिलर से मसाला बनाते एवं सड़क में डालने देखा गया। जिससे कम मजदूरों में काम हो रहा हैं।

|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

