नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बजाग पुलिस ने पकड़ी 115 लीटर अवैध शराब, वाहन सहित ज़ब्त – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

बजाग पुलिस ने पकड़ी 115 लीटर अवैध शराब, वाहन सहित ज़ब्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिंडोरी दिनांक 28/10/2025

 

डिण्डौरी पुलिस अधीक्षक  वाहनी सिंह के निर्देशन पर जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को पूर्व में ही सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी के पालन में जिले भर में निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में, दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को थाना बजाग पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ.अमित वर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)  विवेक कुमार गौतम के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया।

प्रातः करीब 07:00 बजे मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर थाना बजाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब परिवहन का पर्दाफाश किया।

स्थान: ग्राम पड़रियाडोंगरी, चील घर के पास

वाहन: सफेद रंग की ब्लोरो (एमपी 09 बीसी 9063)

तलाशी के दौरान वाहन में देशी एवं अंग्रेजी मदिरा की बड़ी खेप बरामद की गई —

देशी मदिरा प्लेन – 9 पेटी

जीनियस रम – 1 पेटी

जीनियस व्हिस्की – 1 पेटी

एम.डी. रम – आधा पेटी

पावर केन बीयर – 6 नग

सिग्नेचर – 6 पाव

ओल्ड मॉन्क – 2 पाव

मेजिक मूवमेंट – 4 पाव

कुल मात्रा: लगभग 115.68 लीटर शराब

कुल कीमत: लगभग ₹46,020/-

जब्त वाहन की अनुमानित कीमत: ₹3,00,000/-

वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

इस कार्रवाई में सउनि कृष्णपाल सिंह पन्द्रो, प्र.आर. शिवा पटेल, प्र.आर. गोविंद मार्को, प्र.आर. लालबहादुर परस्ते, चा.आर. आकाश अहिरवार एवं म.आर. शशि मरावी की सराहनीय भूमिका रही।

थाना बजाग पुलिस द्वारा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सतत कार्रवाई जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now