ग्रामीणों ने सचिव रोजगार सहायक सचिव के ऊपर गम्भीर आरोप लगाकर जनसुनवाई में किये शिकायत
oplus_132096
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जनसुवाई में ग्रामीणों ने शिकायत कर उचित जांच कर कार्यवाही का किये मांग
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
जिले के जनपद पंचायत शहपुरा क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पंचायत दल्कासरई माल का मामला सामने आया हैं , ग्राम कुड़दर रैयत ग्राम पंचायत दल्कासरई माल से दर्जनों ग्रामीणों ने दिन मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर रोजगार सहायक सचिव और सचिव के ऊपर भृष्टाचार करने का गम्भीर आरोप लगाकर शिकायत किया गया हैं , ग्रामीणों के व्दारा जनसुनवाई में की गई शिकायत आवेदन में लिखा हैं , कि ग्राम पंचायत सचिव नरेश कनोजिया एवं सहायक सचिव देवसिहं एक ही ग्राम पंचायत में लंबे समय से पदस्थ हैं , और अपने पदो का दुरुपयोग कर रहे हैं ,
ग्रामीणों का ये हैं, आरोप
प्रधानमंत्री आवास में हितग्राहियों से मनमानी रुपये वसूलने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया गया जैसे कि – नवल /कंधी 4000, सेमसिहं/ केवल 7000, हिनुतिया/ राम्मू 5000, जमुनिया बाई 3500 सहजू/ राम्मू 2000, सुकरति/ दुर्जन 35 00, देवलाल/ कालूराम 5000, सतु/ मंगलू 3 000, मुकेश/ आसाराम 2000, गिरवर/ चरन 4000, बैसखिया/ बुधु 5000, आनंद /कुंवर 3000, चम्मर /गोलन सिहं 3 000, केशलाल /विशाली 3000, उपसर /सेवाराम 5 000 , कृष्णा मरावी /मदन 3000, इंदिरा /छोटा ,ओमकार/ भोई 5000 इसी प्रकार से पुलिया निर्माण में भ्रष्टाचार किया गया हैं, सचिव एवं सहायक सचिव द्वारा बिल लगाकर पैसा निकाल लिया गया हैं, सहायक सचिव के द्वारा अपने घर के सदस्यों का मनमानी हाजरी डालकर पैसों का गवन किया गया है, सीसी सड़क निर्माण कार्य में अनिमितताएं से कार्य कराया गया हैंं , ऐसा ही डगबेल,कुड़दर से विसनपुरा मार्ग सार्वजनिक चबूतरा निर्माण चैक डेम नल जल योजना परकुलेशन टैंक इत्यादि निर्माण कार्यो में सचिव रोजगार सहायक के ऊपर भृष्टाचार करने का आरोप लगाकर जनसुनवाई में शिकायत कर उचित जांचकर कार्यवाही का मांग किया गया हैं , शिकायत आवेदन में मानिकराम, सुखराम, कमल सिहं, लाल सिहं, मोहन सिहं, इंद्र सिहं, राम सिंह, छान सिहं ,भगत सिहं आदि ग्रामीणों हस्ताक्षर अकिंत हैं ।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

