भाजपा मंडल अमरपुर की काम काजी बैठक संपन्न
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
युवा सम्मेलन को लेकर हुई चर्चा
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
आज भाजपा मंडल कार्यालय अमरपुर में आगामी समय मे होने वाले कार्यक्रमों को लेकर बैठक की गई उक्त बैठक में भाजपा संगठन के द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमो को लेकर चर्चा करते हुए मण्डल अध्यक्ष आकाश नामदेव ने कहा कि अभी आत्म निर्भर भारत विकसित भारत एवं स्वदेशी अभियान भाजपा के द्वारा संचालित किया जा रहा हैं , जिसमे हम सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने ग्रामो में चौपाल लगा कर स्वदेशी वस्तुओ का प्रचार प्रसार करने की आवश्यकता है जिससे भारत आत्म निर्भर हो सके और जब भारत आत्म निर्भर होगा तो ही विकसित होगा इस अभियान में हम सबको बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की जरूरत है, जिसमे समाज का प्रत्येक वर्ग का शामिल होना अति आवश्यक है
इसी तारतम्ब में आगामी समय मे मण्डल अमरपुर में युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाना हैं युवा सम्मलेन को लेकर भी उपस्थित कार्यकर्ताओ से विस्तार से चर्चा की गई जिसमें तय किया कि अमरपुर मण्डल के प्रत्येक गांव से कम से कम तीस तीस युवाओ को सम्मेलन में लाने का लक्ष्य रखा गया हैं , सम्मेलन में आने वाले युवाओं की उम्र की सीमा भी तय की गई हैं , जिसमे 18 से तीस वर्ष के युवाओं ज्यादा से ज्यादा संख्या में लाने पर जोर दिया गया इसके बाद आत्म निर्भर भारत एवं स्वदेशी अभियान को प्रोत्साहित करने संगठन द्वारा दी गई सामग्री का वितरण किया गया।
उक्त बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता तीरथ मूलचंदानी, माखन साहू महामंत्री, रामकुमार वनबासी , नारायण सिंह ठाकुर, जगदीश ठाकुर ,मंगल सिंह ठाकुर, के अलावा दांदीसिहं ठाकुर, रिखीराम ठाकुर, सूरज सिंह ठाकुर, धर्भाम सिंह ठाकुर, परसराम ठाकुर, लखन सिंह ठाकुर, लखन सिंह ठाकुर बिलासर आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

