नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विशेष मुस्कान अभियान के तहत स्कूल में हुआ जागरूकता कार्यक्रम – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

विशेष मुस्कान अभियान के तहत स्कूल में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

 

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में विशेष मुस्कान अभियान के तहत स्कूली छात्राओं को अपराधों के प्रति जागरूक करने कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।महीने भर चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक महिला प्रकोष्ठ शाखा पुरुषोत्तम मरावी के नेतृत्व में शनिवार को मॉडल स्कूल धनुवासागर में नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी एवं अपराधों की रोकथाम हेतु आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 500 विद्यार्थी एवं प्राचार्य विद्यालय का स्टाफ़ उपस्थित रहा।इस दौरान छात्र छात्राओं को अभियान एवं अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी के साथ साइबर क्राइम के संबंध में भी जागरूक किया गया।कार्यक्रम में डीएसपी पुरुषोत्तम मरावी ने छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सशक्तिकरण के बारे में जागरूक करते हुये आत्मरक्षा के तरीके बतलाये।उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी से भी अवगत कराया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now