नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गोंड जनजाति की सांस्कृतिक गौरवगाथा पर विशेष प्रस्तुतियां कलेक्टर सहित अधिकारियों ने की सराहना – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

गोंड जनजाति की सांस्कृतिक गौरवगाथा पर विशेष प्रस्तुतियां कलेक्टर सहित अधिकारियों ने की सराहना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

संस्कृति विभाग द्वारा संचालित गोंड जनजाति की सांस्कृतिक, शौर्यपरक एवं आध्यात्मिक विरासत पर आधारित भव्य प्रस्तुतियां विकासखंड करंजिया के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान एवं सांदीपनि विद्यालय अमरपुर में 18 नवंबर से 20 नवंबर तक आयोजित कार्यक्रम में प्रदर्शित की गईं।

 

कार्यक्रम में कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया, पुलिस अधीक्षक  वाहिनी सिंह, जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम बजाग  रामबाबू देवांगन, सीईओ जनपद पंचायत करंजिया अक्षय कुमार, तहसीलदार, थाना प्रभारी, बी.ओ, बी.आर.सी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों में जनपद अध्यक्ष गीता पत्ता, कृष्ण कुमार हस्तपुरिया,  राजकुमार मोगरे,  गजेंद्र,  दिलीप ताम्रकार एवं उत्कृष्ट विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ भी शामिल रहा।

 

कार्यक्रम में ,हायर सेकेंडरी स्कूल रूषा, कन्या कस्तूरी विद्यालय करंजिया, बालक आश्रम करंजिया, रमसा छात्रावास करंजिया, उत्कृष्ट विद्यालय कन्या छात्रावास करंजिया के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही संस्कृति विभाग के दल ने गोंड साम्राज्य के ऐतिहासिक तथ्यों एवं सांस्कृतिक वैभव को अत्यंत आकर्षक और रोमांचक रूप में मंचित किया।

 

लगभग 4000 से अधिक दर्शक सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लेते हुए निरंतर कार्यक्रम में जुड़े रहे। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आयोजन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और जनजातीय संस्कृति के संरक्षण हेतु इसे महत्वपूर्ण पहल बताया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now