सांदीपनी विद्यालय अमरपुर में पदस्थ प्रशांत साहू शिक्षक की गिरफ्तारी को लेकर आज अमरपुर बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन का व्यापारियों ने किया समर्थन
oplus_131072
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सुबह से दोपहर एक बजे तक दुकान बंद कर प्रशांत साहू शिक्षक को तत्काल गिरफ्तार करने का किये मांग
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
जिले के ब्लाक मुख्यालय अमरपुर सांदीपनी विद्यालय का मामला सामने आया हैं, आज दिन गुरुवार को सुबह से दोपहर एक बजे तक दुकान बंद कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा हैं और तत्काल प्रशांत साहू शिक्षक को गिरफ्तार करने का मांग की जा रही हैं,
ज्ञापन सौंपकर की गई मांगें इस प्रकार से हैं
दिन बुधवार को ग्रामीणों व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के व्दारा जनपद पंचायत अमरपुर कार्यालय में अतुल हरदहा चौकी प्रभारी और एसडीओ को कलेक्टर के नाम से ज्ञापन सौंपकर प्रशांत साहू शिक्षक को तत्काल गिरफ्तार करने का मांग किया गया था । ज्ञापन में लिखा गया हैं, कि दिनांक 24/11/2025 को संदीपनी विद्यालय अमरपुर के शिक्षा द्वारा छात्राओं को आपत्तिजनक मैसेज व्हाट्सएप में भेजने के संबंध में शिकायत के बाद भी शिक्षक को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया हैं , तथा साथ में इसमें सम्मिलित दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई नहीं हो रही हैं और ना ही पदस्त प्राचार्य को नहीं हटाया गया हैं
अतः अनुरोध हैं कि दोषी शिक्षकों को तत्काल गिरफ्तारी की जाए एवं इसमें सम्मिलित दोषियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई कर उन्हें भी हटाया जाए तथा पदस्थ प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए अन्यथा दिनांक 27 /11/ 2025 दिन गुरुवार को अमरपुर बजार बंद कर विरोध प्रदर्शन करने का आवाहन किया गया था
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

