अमरपुर के सांदीपनि स्कूल प्रकरण में आरोपी शिक्षक को डिंडौरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर किया गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिंडोरी दिनांक 28/11/2025
सांदीपनि स्कूल, अमरपुर की छात्राओं के साथ आपत्तिजनक चैट करने और मिलने का दबाव बनाने वाले शिक्षक के विरुद्ध दर्ज प्रकरण में डिंडौरी पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दिनांक 24/11/2025 को पीड़ित छात्राओं द्वारा थाना डिंडौरी में अपराध क्रमांक 385/25 पंजीबद्ध कराया गया था, जिसमें आरोपी शिक्षक प्रशांत साहू एवं स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध धारा 78(1), 78(2), 79 BNS तथा धारा 11(iv), 12 पोक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। घटना के विरोध में दिनांक 27/11/2025 को अमरपुर के व्यापारियों ने बाजार बंद कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डिंडौरी श्रीमती वाहनी सिंह द्वारा अमरपुर चौकी प्रभारी को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
निर्देश प्राप्त होते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा, एसडीओपी बजाग श्री विवेक कुमार गौतम एवं थाना प्रभारी समनापुर श्री हरिशंकर तिवारी के मार्गदर्शन में अमरपुर पुलिस द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई। चौकी प्रभारी एएसआई अतुल हरदहा के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी विश्लेषण और सतत् प्रयासों के आधार पर कम समय में आरोपी शिक्षक प्रशांत साहू को गिरफ्तार कर लिया।
डिंडौरी पुलिस की इस त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्र के ग्रामीणों, अभिभावकों और व्यापारियों द्वारा खुले रूप से प्रशंसा की जा रही है।
कार्रवाई में चौकी प्रभारी एएसआई अतुल हरदहा, प्रधान आरक्षक हरे सिंह (221), आरक्षक भाव प्रकाश (170) तथा सायबर सेल से प्रधान आरक्षक मुकेश प्रधान की भूमिका सराहनीय रही।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

