नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , समस्त ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई विशेष ग्राम सभा वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 के महत्वपूर्ण प्रावधानों और कानूनी अधिकारों पर हुई चर्चा – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

समस्त ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई विशेष ग्राम सभा वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 के महत्वपूर्ण प्रावधानों और कानूनी अधिकारों पर हुई चर्चा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिंडौरी : 26 दिसंबर, 2025

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  दिव्यांशु चौधरी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय विजन विकसित भारत 2047 के परिप्रेक्ष्य में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी एक्ट 2005 (मनरेगा) के स्थान पर विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिये गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी जी राम जी (विकसित भारत जी राम जी) अधिनियम 2025 लागू किया गया है।

वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 के संबंध में महत्वपूर्ण प्रावधानों एवं प्रदत कानूनी अधिकारों के संबंध में व्यापक जागरुकता लाने के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन 26 दिसम्बर 2025 को समस्त ग्राम पंचायतों में किया गया। वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 में जॉबकार्ड धारी श्रमिकों को वर्ष में 125 दिवस का रोजगार दिया जायेगा। योजनाओं के अभिसरण से ग्राम पंचायतों के विकास की कार्ययोजना तैयार करते हुये अधोसंरचना निर्मित होगी। अधिनियम में कार्यों को गुणवत्तापूर्ण बनाने तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिये तकनीकी के प्रयोग को बढावा दिया गया है।

सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी ने समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को विशेष ग्राम सभा का आयोजन शासन के निर्देशानुसार समस्त ग्राम पंचायत के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों के साथ समस्त मैदानी शासकीय और पंचायत सेवकों को विशेष ग्राम सभा के आयोजन में संलगन किया गया। विशेष ग्राम सभाओं में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों, प्रबुद्धजनों, ग्रामीणों, श्रमिकों, महिलाओं, अनुसूचित जनजाति परिवारों एवं कमजोर वर्गों की सक्रिय भागीदारी रही। विशेष ग्राम सभाओं के लिये प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये जिनके द्वारा ग्राम सभा का अभिलेखीकरण किया गया।

वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 के संबंध में जागरुकता एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के लिये ग्राम पंचायत रुसा माल में आयोजित ग्राम सभा और जन चौपाल कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  दिव्यांशु चौधरी, अध्यक्ष जिला पंचायत  रुद्रेश परस्ते, उपाध्यक्ष जिला पंचायत  अंजु जितेन्द्र ब्यौहार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य ज्योति प्रकाश धुर्वे, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पंकज जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डिण्डौरी प्रमोद ओझा सहित ग्राम पंचायत रुसामाल के सरपंच, पंच, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now