सक्षम कार्यक्रम अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी 26/12/2025
जनपद शिक्षा केंद्र अमरपुर में सक्षम कार्यक्रम की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक का उद्देश्य सक्षम जीवन कौशल सत्रों को विद्यालयों में नियमित, सुचारु और गुणवत्तापूर्ण रूप से संचालित करना था, ताकि बच्चों में संवाद कौशल, व्यवहारिक समस्याओं की पहचान और समाधान की क्षमता, सहयोगी भावना तथा रचनात्मक प्रयोगों के माध्यम से सकारात्मक बदलाव सुनिश्चित हो सके , पॉक्सो एक्ट पर चर्चा, सी एम हेल्पलाइन पर चर्चा,कार्यक्रम एनीमिया पर चर्चा, कार्यक्रम पंखिनी पर चर्चा साथ ही बीएसी, सीएसी द्वारा नियमित विद्यालय भ्रमण कर अवलोकन फार्म को माह में दो बार भरना तथा मॉडल विद्यालयों पर कार्य, SQMF (सत्र अवलोकन फॉर्म) का क्रियान्वयन, संयुक्त भ्रमण और नियमित संकुल स्तरीय समीक्षा बैठक सुनिश्चित करना रहा।बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी शिवभजन परस्ते , विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सुबेश दुबे सहित सभी ब्लॉक अकादमिक समन्वयक (बीएसी), जनशिक्षक(सीएसी), शिक्षक एवम् ब्लॉक मैनेजर नीरज तिवारी उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

